भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के अनुसार उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले दो दिनों तक घना कोहरा छाने की संभावना है।

आज शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 की सुबह देश-दुनिया की बड़ी और हलचल भरी खबरों के साथ आपका अमर उजाला हाजिर है। संसद के 30 नवंबर से प्रस्तावित विशेष सत्र को लेकर कांग्रेस ने संसदीय दल की बैठक बुलाई है। परिसीमन विधेयक पर भी राजनीतिक हलचल तेज है। कांग्रेस सांसद कार्ति पी. चिदंबरम ने संकेत दिए हैं कि एनसीपी-एसपी और डीएमके का रुख बदल सकता है और उन्हें केंद्र सरकार का समर्थन मिल सकता है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी से पहले आतंकियों के खिलाफ अभियान तेज करने की तैयारी है। एक ओर, पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल पर उत्तर प्रदेश के चुनावी माहौल को बिगाड़ने की कोशिशें की जा रही हैं। दूसरी तरफ, मौसम में बदलाव के चलते पहाड़ी राज्यों में ठंड बढ़ी है और 13 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, दिल्ली में प्रदूषण के बीच फेफड़ों के कैंसर के बढ़ते मामले भी चिंता बढ़ा रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में एनआईओएस 2027-28 से पहली से 12वीं तक के सभी 86 विषयों का पाठ्यक्रम बदलने जा रहा है। वहीं, केंद्र ने जाकिर नाइक के संगठन इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन के खिलाफ यूएपीए के तहत कार्रवाई से जुड़ी शक्तियां राज्यों को दी हैं।

संसद के 30 नवंबर से प्रस्तावित विशेष सत्र को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को संसदीय दल की बैठक बुलाई है। संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी के नेतृत्व में होने वाली इस बैठक में पार्टी आगामी सत्र की रणनीति तय करेगी। शाम 4:30 बजे रणनीतिक समूह की बैठक भी होगी। कांग्रेस ने केंद्र पर विपक्ष को विश्वास में लिए बिना सत्र बुलाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार अपने मकसद में सफल नहीं होगी

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version