वैभव सूर्यवंशी ने यूएई के खिलाफ महज 53 गेंदों पर नाबाद 204 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलकर छह विश्व रिकॉर्ड बनाए. उन्होंने 28 गेंदों में सबसे तेज शतक, 40 गेंदों में सबसे तेज 150 और 52 गेंदों में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ा. 15 साल 242 दिन की उम्र में वे सबसे युवा दोहरे शतकवीर बने और अपनी 28 छक्कों की तूफानी पारी से पेशेवर क्रिकेट का बड़ा कीर्तिमान भी रच दिया.
दोहा के मैदान पर मंगलवार की शाम क्रिकेट की दुनिया के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं थी. महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) नाम के एक युवा भारतीय बल्लेबाज ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से रिकॉर्ड बुक्स को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया. राइजिंग स्टार्स एशिया कप में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ खेलते हुए इस नन्हे तूफान ने एक या दो नहीं, बल्कि एक ही पारी में कुल छह विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए. सूर्यवंशी ने महज 53 गेंदों पर नाबाद 204 रनों की अकल्पनीय पारी खेली, जिसकी बदौलत भारत ने 250 रनों का विशाल लक्ष्य 15 ओवर से भी कम समय में हासिल कर लिया.
महज 53 गेंदों में 204 रन! 😱 384.90 के तूफानी स्ट्राइक रेट से वैभव ने ऐसी ऐतिहासिक पारी खेली कि क्रिकेट जगत दंग रह गया।
50 ओवर के लिस्ट-ए मुकाबले में इस युवा बल्लेबाज ने यूएई के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। मैदान का शायद ही कोई कोना बचा हो, जहां उनके बल्ले से निकले छक्के-चौकों की गूंज न पहुंची हो।
इतनी कम उम्र में ऐसा विस्फोटक प्रदर्शन वाकई अविश्वसनीय है। वैभव सूर्यवंशी ने साबित कर दिया कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती!
वैभव के 28 छक्कों ने केवल लिस्ट-ए क्रिकेट के ही नहीं, बल्कि संपूर्ण पेशेवर क्रिकेट (फर्स्ट-क्लास, लिस्ट-ए और टी20 मिलाकर) के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया. किसी भी फॉर्मेट के पेशेवर क्रिकेट मैच की एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड इससे पहले हैदराबाद के तन्मय अग्रवाल के नाम था. तन्मय ने 2024 के रणजी ट्रॉफी (फर्स्ट-क्लास मैच) में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ अपनी पारी में 26 छक्के लगाए थे. वैभव सूर्यवंशी ने 28 छक्के लगाकर तन्मय के उस ऐतिहासिक रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया और क्रिकेट इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करा लिया.
UAE के खिलाफ अपने बल्ले से ऐसा तूफान मचाया कि पूरा क्रिकेट जगत हैरान रह गया। वैभव ने तूफानी शतक जड़कर लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
महज किशोर उम्र में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करना कोई आम बात नहीं है। चौकों-छक्कों की बरसात कर वैभव ने दिखा दिया कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य बेहद शानदार है। 🇮🇳
नाम याद रखिए, वैभव सूर्यवंशी! आने वाले समय का बड़ा सितारा।






