Close Menu
    What's Hot

    17 राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी है। दिल्ली, यूपी, बिहार, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश समेत कई क्षेत्र प्रभावित हो सकते हैं। 

    05/09/2026

    मध्य-पूर्व में तनाव बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतें 91 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गईं।

    01/09/2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच SCO सम्मेलन के दौरान बातचीत हुई।

    01/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Technology
    • Gaming
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
    VeeHunt
    • Home
    • Technology
    • Gadgets
    • Gaming
    • Cricket
    • Phones
    Facebook
    VeeHunt
    Home»Popular Now»17 राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी है। दिल्ली, यूपी, बिहार, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश समेत कई क्षेत्र प्रभावित हो सकते हैं। 
    Popular Now

    17 राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी है। दिल्ली, यूपी, बिहार, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश समेत कई क्षेत्र प्रभावित हो सकते हैं। 

    ManishBy Manish05/09/2026No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देश में मानसून के तेज प्रहार के बीच मौसम विभाग ने एक और अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक आज यानी 5 सितंबर को दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 17 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं।

    आज का मौसम 5 सितंबर 2026: देश में कई राज्यों में एक बार फिर से मौसम बिगड़ने का अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 5 सितंबर को यूपी, बिहार सहित 17 राज्यों के लिए प्रचंड बारिश की चेतावनी जारी की की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, पूर्वी भारत में बिजली और वज्रपात का कहर देखने को मिल सकता है। किसानों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच पहाड़ी राज्यों में घूमने जाने वाले लोगों को भी सावधान रहने की जरूरत है। कुछ राज्यों में बड़े-बड़े ओले गिरने की भी चेतावनी है।

    इस बीच पहाड़ी इलाकों की यात्रा करने से पहले मौसम विभाग का अपडेट जरूर पढ़ लें नहीं तो मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, दक्षिणी गुजरात से लेकर झारखंड तक एक ट्रफ बनी हुई है। इसके अलावा आंतरिक कर्नाटक से मन्नार की खाड़ी तक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। तो चलिए हम आपलोगों को देश के बाकी राज्यों में आज यानी 5 सितंबर के मौसम का हाल बताते हैं। हम जिलावार भी बारिश का हाल बता रहे हैं…
    मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक आज यानी 5 सितंबर को देश के 17 राज्यों यूपी, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, मेघालय और केरल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान पूर्वी भारत के राज्यों में वज्रपात और बिजली गिरने की चेतावनी है। हवा की रफ्तार 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है।

    दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगा

    • दिल्ली (5 सितंबर- बारिश-आंधी की चेतावनी): दिल्ली में आज यानी 5 सितंबर को मध्यम बारिश के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं, दिल्ली में आज यानी 5 सितंबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस जाने की संभावना है।

    यूपी में आज मौसम कैसा रहेगा

    • उत्तर प्रदेश (5 सितंबर- बारिश-आंधी का अलर्ट): मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, हापुड़, ज्योतिबाफुले नगर, महामाया नगर, फिरोजाबाद, संभल, बुलंदशहर, एटा, मथुरा, आगरा, इटावा, सीतापुर, औरैया, कानपुर, बिजनौर, मैनपुरी हरदोई, झांसी, प्रयागराज, गोरखपुर और देवरिया में भारी बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, लखनऊ में आज 5 सितंबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

    बिहार में आज मौसम कैसा रहेगा

    • बिहार (5 सितंबर- तेज बारिश- आंधी की प्रबल संभावना): मधेपुरा, गोपालगंज, पटना, गया, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, बेगूसराय और खगड़िया में तेज बारशि और आंधी की चेतावनी है। वहीं इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चल सकते हैं । आकाशीय बिजली कहर बरपा सकती है। वहीं, पटना में आज यानी 5 सितंबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

    झारखंड में आज मौसम कैसा रहेगा

    • झारखंड (5 सितंबर- भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): देवघर, गिरिडीह, हजारीबाग, बोकारो, गिरिडीह, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, पलामू और गुमला में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। वहीं, रांची में आज यानी 5 सितंबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

    उत्तराखंड में आज मौसम कैसा रहेगा

    • उत्तराखंड (5 सितंबर- बारिश-आंधी की चेतावनी): नैनीताल, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, रुद्र प्रयाग और बागेश्वर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। वहीं, देहरादून में आज यानी 5 सितंबर को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है।

    हिमाचल में आज मौसम कैसा रहेगा

    हिमाचल प्रदेश (5 सितंबर- भारी बारिश और तूफान का अलर्ट): चंबा, शिमला, मंडी, सिरमौर, सोलन, कांगड़ा, किन्नौर और ऊना में बारिश-तूफान की प्रबल संभावना है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है। वहीं, मनाली में आज 5 सितंबर को अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस जाएगा।

    • पंजाब (5-6 सितंबर- तेज बारिश-आंधी की चेतावनी): बरनाला, अमृतसर, पठानकोट, होशियारपुर, बठिंडा, कपूरथला, लुधियाना, मोगा और फतेहगढ़ में हल्की से बारिश की संभावना है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

    राजस्थान में आज मौसम कैसा रहेगा

    • राजस्थान (5 सितंबर- भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): दौसा, झालावाड़, कोटा, अजमेर, टोंक, हनुमानगढ़, चुरू, बीकानेर, बाड़मेर, करौली, जोधपुर और झुंझुनू में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। जयपुर में आज यानी 5 सितंबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।

    मध्य प्रदेश में आज मौसम कैसा रहेगा

    • मध्य प्रदेश (5 सितंबर- भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): छतरपुर, उमरिया, भिंड, कटनी, इंदौर, बालाघाट, रतलामन, झाबुआ, मांडला, सीधी, सिंगरौली और भोपाल में बारिश-आंधी की चेतावनी है। वहीं, भोपाल में आज यानी 5 सितंबर को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमध्य-पूर्व में तनाव बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतें 91 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गईं।
    Manish

    Related Posts

    Popular Now

    मध्य-पूर्व में तनाव बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतें 91 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गईं।

    01/09/2026
    Popular Now

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच SCO सम्मेलन के दौरान बातचीत हुई।

    01/09/2026
    Popular Now

    Congress Office के बाहर मुस्लिम महिलाओं का Rahul Gandhi के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

    28/08/2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    UP Board Result 2025: कब आएगा रिजल्ट? सचिव ने दी बड़ी अपडेट, देखें पूरी जानकारी

    14/04/202544 Views

    आखिर क्यों मेरठ में पौने दो घंटे खड़ी रहीं 8 ट्रेनें? खिड़कियों से बाहर का नजारा देख यात्रियों के फूले हाथ-पांव

    12/04/202543 Views

    ओडिशाः BJD के पूर्व विधायक पर हमला

    13/04/202529 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Latest Reviews
    Most Popular

    UP Board Result 2025: कब आएगा रिजल्ट? सचिव ने दी बड़ी अपडेट, देखें पूरी जानकारी

    14/04/202544 Views

    आखिर क्यों मेरठ में पौने दो घंटे खड़ी रहीं 8 ट्रेनें? खिड़कियों से बाहर का नजारा देख यात्रियों के फूले हाथ-पांव

    12/04/202543 Views

    ओडिशाः BJD के पूर्व विधायक पर हमला

    13/04/202529 Views
    Our Picks

    17 राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी है। दिल्ली, यूपी, बिहार, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश समेत कई क्षेत्र प्रभावित हो सकते हैं। 

    05/09/2026

    मध्य-पूर्व में तनाव बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतें 91 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गईं।

    01/09/2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच SCO सम्मेलन के दौरान बातचीत हुई।

    01/09/2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Technology
    • Gaming
    • Phones
    © 2026 VeeHunt. Designed by VeeHosty.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.