Close Menu
    What's Hot

    मध्य-पूर्व में तनाव बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतें 91 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गईं।

    01/09/2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच SCO सम्मेलन के दौरान बातचीत हुई।

    01/09/2026

    Congress Office के बाहर मुस्लिम महिलाओं का Rahul Gandhi के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

    28/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Technology
    • Gaming
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
    VeeHunt
    • Home
    • Technology
    • Gadgets
    • Gaming
    • Cricket
    • Phones
    Facebook
    VeeHunt
    Home»Popular Now»मध्य-पूर्व में तनाव बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतें 91 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गईं।
    Popular Now

    मध्य-पूर्व में तनाव बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतें 91 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गईं।

    ManishBy Manish01/09/2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमेरिका और ईरान के बीच फिर बढ़े तनाव का असर सीधे ग्लोबल तेल बाजार पर दिख रहा है. लगातार दूसरे दिन कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है. ब्रेंट क्रूड करीब 91 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है, जबकि अमेरिकी WTI क्रूड 86 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया है. सोमवार को WTI में 2.8% की जोरदार तेजी आई थी, जो तीन हफ्तों में इसकी सबसे बड़ी एक दिन की बढ़त रही.

    तेल बाजार की चिंता फिलहाल स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की सप्लाई पर संभावित असर है. हालांकि इस समुद्री रास्ते से अभी तेल की आवाजाही पूरी तरह बंद नहीं हुई है, लेकिन बढ़ते सैन्य खतरे ने बाजार की चिंता बढ़ा दी है.

    US और ईरान के बीच आखिर क्या हुआ?

    तनाव तब और बढ़ गया जब अमेरिकी सेना ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक द्वीप पर हमला किया. इसके जवाब में ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और जॉर्डन को निशाना बनाकर हमले किए. रिपोर्ट के मुताबिक, जॉर्डन में अमेरिकी एयर बेस की ओर दागी गई ईरानी मिसाइलों को बीच में ही रोक दिया गया. करीब एक महीने बाद दोनों पक्षों के बीच यह पहला सीधा सैन्य टकराव बताया जा रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ही कह चुके हैं कि अमेरिकी बलों पर किसी भी हमले का जवाब दिया जाएगा. ऐसे में निवेशकों को डर है कि यह टकराव फिर से बड़े संघर्ष का रूप ले सकता है.

    होर्मुज इतना अहम क्यों है?

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज तेल बाजार के लिए बेहद महत्वपूर्ण समुद्री रास्ता है. फारस की खाड़ी के कई बड़े तेल उत्पादक देशों का तेल इसी रास्ते से बाहर जाता है.

    • UAE, सऊदी अरब, कुवैत और इराक से तेल की सप्लाई जारी है.
    • लेकिन जहाजों की आवाजाही पर सैन्य हमलों का खतरा बना हुआ है.
    • कुछ टैंकरों के अपनी पहचान बताने वाले ट्रांसपोंडर बंद करने की भी खबर है.

    यानी तेल निकल तो रहा है, लेकिन शिपिंग सामान्य तरीके से नहीं हो पा रही है और हर यात्रा के साथ जोखिम जुड़ा हुआ है.

    ये भी पढ़ें: सितंबर आते ही बदल गया हिसाब-किताब, गैस से कार तक महंगा, जानें क्या-क्या बदला

    टैंकर पर हमले की खबर ने क्यों बढ़ाई चिंता?

    खतरे की एक और बड़ी वजह ओमान के पास होर्मुज से बाहर जा रहे एक टैंकर पर हमला है. UK Maritime Trade Operations के मुताबिक, इस जहाज को तीन अज्ञात प्रोजेक्टाइल ने निशाना बनाया. यह घटना बताती है कि इलाके में जहाजों के लिए खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है. अगर तेल ले जाने वाले जहाजों की आवाजाही और प्रभावित होती है, तो सप्लाई को लेकर बाजार की चिंता और बढ़ सकती है.

    आगे तेल के दाम कहां तक जा सकते हैं?

    TD Securities के ग्लोबल हेड ऑफ कमोडिटी स्ट्रैटेजी बार्ट मेलेक का कहना है कि फिलहाल ऐसे संकेत नहीं हैं कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में सामान्य आवाजाही जल्द शुरू होगी. उनके मुताबिक, इस स्थिति में कच्चे तेल की कीमतें और ऊपर जा सकती हैं.

    अगस्त में भी युद्ध खत्म करने के लिए कूटनीतिक कोशिशों और बढ़ते तनाव के बीच तेल की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया था. इस बार खासकर डीजल जैसे रिफाइंड उत्पादों की कीमतों में ज्यादा तेजी देखने को मिली है, क्योंकि सप्लाई पर दबाव बढ़ रहा है.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच SCO सम्मेलन के दौरान बातचीत हुई।
    Manish

    Related Posts

    Popular Now

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच SCO सम्मेलन के दौरान बातचीत हुई।

    01/09/2026
    Popular Now

    Congress Office के बाहर मुस्लिम महिलाओं का Rahul Gandhi के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

    28/08/2026
    Popular Now

    नेपाल देश के सुबह तबाही बांड आने से पहले कुछ इस तरह दिखता था नजरा ,साम की तस्वीर में तबाही का मंजर नजर आ रहा

    26/08/2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    UP Board Result 2025: कब आएगा रिजल्ट? सचिव ने दी बड़ी अपडेट, देखें पूरी जानकारी

    14/04/202544 Views

    आखिर क्यों मेरठ में पौने दो घंटे खड़ी रहीं 8 ट्रेनें? खिड़कियों से बाहर का नजारा देख यात्रियों के फूले हाथ-पांव

    12/04/202543 Views

    ओडिशाः BJD के पूर्व विधायक पर हमला

    13/04/202529 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Latest Reviews
    Most Popular

    UP Board Result 2025: कब आएगा रिजल्ट? सचिव ने दी बड़ी अपडेट, देखें पूरी जानकारी

    14/04/202544 Views

    आखिर क्यों मेरठ में पौने दो घंटे खड़ी रहीं 8 ट्रेनें? खिड़कियों से बाहर का नजारा देख यात्रियों के फूले हाथ-पांव

    12/04/202543 Views

    ओडिशाः BJD के पूर्व विधायक पर हमला

    13/04/202529 Views
    Our Picks

    मध्य-पूर्व में तनाव बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतें 91 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गईं।

    01/09/2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच SCO सम्मेलन के दौरान बातचीत हुई।

    01/09/2026

    Congress Office के बाहर मुस्लिम महिलाओं का Rahul Gandhi के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

    28/08/2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Technology
    • Gaming
    • Phones
    © 2026 VeeHunt. Designed by VeeHosty.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.