आज दिनांक 25.07.2026 को थाना धाता पर नियुक्त मुख्य आरक्षी स्वर्गीय रामप्रवेश का सड़क दुर्घटना में दुःखद निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन फतेहपुर लाया गया, जहाँ #Spfhr द्वारा पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक तथा पुलिस लाइन एवं जनपद के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत मुख्य आरक्षी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। #Spfhr ने दिवंगत मुख्य आरक्षी के कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित एवं समर्पित सेवाकाल को स्मरण करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version