जामा मस्जिद थाने में 5 पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 30 वर्षीय नबील पारिवारिक विवाद की शिकायत पर काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था, और भागने के दौरान चितली कबर इलाके में उसने 4 और पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया

सोमवार (23 नवंबर) दोपहर करीब 2 बजे नबील की मां और बहन थाने पहुंचीं और शिकायत की कि वह उन्हें परेशान करता है। पुलिस ने उसे समझाने के लिए थाने बुलाया था।

दोपहर करीब 2:30 बजे नबील थाने पहुंचा और रिसेप्शन पर पूछा कि उसे किसने बुलाया है। सब-इंस्पेक्टर अजय के आगे आने पर उसने छिपाए हुए चाकू से उनके चेहरे और गर्दन पर हमला कर दिया। इस हमले में कुल 5 पुलिसकर्मी घायल हुए।

 राजधानी दिल्ल के जामा मस्जिद थाने में आज उस समय हड़कंप मच गया जब एक शख्स ने 5 पुलिसकर्मियों पर ताबड़तोड़ चाकू से हमले कर दिए। अब इस मामले की पूरी इनसाइड स्टोरी सेंट्रल दिल्ली के डीसीपी रोहित राजबीर ने बताई है। DCP रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे, एक मां और बेटी हमारे जामा मस्जिद पुलिस स्टेशन आईं। उन्होंने बताया कि उनके घर में नबील नाम का एक व्यक्ति रहता है, जो उन्हें बहुत परेशान करता है

उन्होंने पुलिस से उसे बुलाकर समझाने (काउंसलिंग करने) के लिए कहा। सब-इंस्पेक्टर अजय ने उसे पुलिस स्टेशन बुलाया। पुलिस स्टेशन में सब-इंस्पेक्टर अजय उसका इंतजार कर रहे थे। जैसे ही वह अंदर आया, उसने बिना किसी उकसावे के चाकू निकाला और पुलिस अधिकारी के चेहरे और गर्दन पर हमला कर दिया।

जब बाकी पुलिसकर्मी नबील को काबू करने के लिए आगे आए, तो उसने उन्हें भी घायल कर दिया और वहां से भाग गया। दरियागंज, जामा मस्जिद और अन्य विशेष टीमें उसकी तलाश में जुट गईं। उसे चितली कब्र इलाके के पास खोज निकाला गया।

नबील के खिलाफ दरियागंज पुलिस स्टेशन में मारपीट का एक मामला पहले से दर्ज है। उसने एक छोटे चाकू से नौ पुलिसकर्मियों पर हमला किया और उन सभी को घायल कर दिया। पांच अधिकारी सर गंगा राम अस्पताल में इलाज करा रहे हैं, जिनमें से चार की सर्जरी होनी है।

सब-इंस्पेक्टर अजय और अरविंद को गंभीर चोटें आई हैं। आरोपी मानसिक रूप से पूरी तरह ठीक लग रहा है। उसकी मां और बहन ने शिकायत की थी कि वह घर पर उन्हें परेशान करता है और उनके साथ बुरा बर्ताव करता है, जिसमें गाली-गलौज और मारपीट भी शामिल है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version