अयोध्या। भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या और माता सीता की जन्मस्थली जनकपुर धाम के बीच आज एक नई रेल सेवा का शुभारंभ होने जा रहा है। इस ट्रेन का नाम सरयू-कमला एक्सप्रेस रखा गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी शामिल होंगे।

अयोध्या और जनकपुर धाम के बीच ट्रेन सेवा शुरू करना भी इसी सहयोग का हिस्सा है। अयोध्या को भगवान राम की जन्मस्थली और जनकपुर धाम को माता सीता की जन्मस्थली माना जाता है। रामायण परंपरा से जुड़े इन दोनों धार्मिक स्थलों के बीच सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने से श्रद्धालुओं के लिए यात्रा आसान हो सकती है। दोनों स्थानों को रेल से जोड़ने की पहल धार्मिक पर्यटन और भारत-नेपाल के लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने के लिहाज से अहम है। भारत और नेपाल के बीच लंबे समय से सांस्कृतिक और धार्मिक संबंध रहे हैं।

  • ट्रेन का नाम: सरयू-कमला एक्सप्रेस कुल दूरी: लगभग 604 किलोमीटर यात्रा का समय: लगभग 19 घंटेसंचालन सप्ताह में एक दिन कुल कोच: 17 आधुनिक एलएचबी कोच आम यात्रियों के लिए शुरुआत: 28 नवंबर 2026
  • अयोध्या और जनकपुर के बीच सीधा रेल संपर्क मिलेगा।
  • रामायण सर्किट के धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
  • श्रद्धालुओं को बार-बार ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं होगी।
  • गोरखपुर, बस्ती और आसपास के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।
  • भारत और नेपाल के सांस्कृतिक संबंध मजबूत होंगे।

गोरखपुर और पूर्वांचल के लिए क्यों खास?

इस ट्रेन का गोरखपुर और बस्ती में ठहराव होगा। इससे पूर्वांचल के श्रद्धालुओं को जनकपुर धाम जाने के लिए एक सीधा रेल विकल्प मिलेगा। खासकर राम-जानकी के दर्शन करने वाले यात्रियों को सुविधा होगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version