भारत ने शनिवार को पाकिस्तान को हराकर अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीत लिया। भारत को मुकाबले में 338 रनों का विशालकाय लक्ष्य रखा था। टार्गेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम एक समय मुश्किल में फंस गई थी। मगर मोहित उल्वा ने अंतिम तक क्रीज पर रहकर टीम को एक विकेट से जीत दिला दी।

भारत की इस ऐतिहासिक जीत से क्रिकेट जगत झूम उठा। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और तमाम दिग्गजों ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।

सचिन ने दी बधाई

सचिन ने कहा, ‘हर प्लेयर, हर योगदान और हर पल खेल में मायने रखता है। आज भारत ने ये बहुत अच्छे से दिखाया। हमारे युवा चैंपियंस को अंडर-19 एशिया कप जीतने की बधाई।’

भारत एक समय मुश्किल में था।

  • भारत का स्कोर 42वें ओवर में 252/8 हो गया था।
  • पाकिस्तान को जीत की उम्मीद दिखाई देने लगी थी।
  • मनल चौहान और मोहित उलवा ने 57 रनों की अहम नौवें विकेट की साझेदारी की।
  • मनल चौहान ने 32 गेंदों में 47 रन बनाए।
  • मोहित उलवा ने 26 गेंदों में नाबाद 49 रन बनाए।
  • आखिरी गेंद पर मोहित ने चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version