Close Menu
    What's Hot

    गोपालगंज- एक तालाब से बुधवार को 14 वर्षीय एक किशोर का शव बरामद किया गया है।दूसरा बच्चा अब भी लापता

    26/11/2026

    वैभव सूर्यवंशी ने UAE के खिलाफ तूफानी शतक जड़कर लिस्ट A क्रिकेट में सबसे तेज़ शतक का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

    25/11/2026

    खागा कस्बे में बड़ा बदलाव, SDM-CO ने जारी किया संयुक्त आदेश

    25/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Technology
    • Gaming
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
    VeeHunt
    • Home
    • Technology
    • Gadgets
    • Gaming
    • Cricket
    • Phones
    Facebook
    VeeHunt
    Home»Popular Now»गोपालगंज- एक तालाब से बुधवार को 14 वर्षीय एक किशोर का शव बरामद किया गया है।दूसरा बच्चा अब भी लापता
    Popular Now

    गोपालगंज- एक तालाब से बुधवार को 14 वर्षीय एक किशोर का शव बरामद किया गया है।दूसरा बच्चा अब भी लापता

    ManishBy Manish26/11/2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले अंतर्गत थावे थाना क्षेत्र के बंगरा गांव स्थित पाण्डेय टोला चंवर के एक तालाब से बुधवार को 14 वर्षीय एक किशोर का शव बरामद किया गया है। मृतक किशोर स्थानीय मदरसे में पढ़ाई करता था और अपने चार साथियों के साथ जकात वसूलने के लिए निकला था। इसी दौरान दो बच्चे लापता हो गए थे। पुलिस ने ड्रोन कैमरे की मदद से तलाशी अभियान चलाया, जिसके बाद एक छात्र का शव बरामद हुआ, जबकि दूसरे लापता किशोर की तलाश अभी भी जारी है।

    ​कैसे हुआ पूरा हादसा?

    मिली जानकारी के अनुसार, मदरसे के पांच छात्र एक साथ जकात वसूलने के लिए निकले थे। रास्ते में वे सभी एक खेत के पास गन्ना तोड़ने के लिए रुक गए। बताया जा रहा है कि बच्चों को खेत से गन्ना तोड़ते देख किसान ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की। किसान को अपनी ओर आता देख सभी बच्चे घबरा गए और डर के मारे वहां से भागने लगे। इस भागदौड़ के दौरान तीन बच्चे तो सुरक्षित वापस मदरसे पहुंच गए, लेकिन दो किशोर लापता हो गए। जब काफी खोजबीन के बाद भी दोनों बच्चों का कोई सुराग नहीं लगा, तो मदरसा प्रशासन और परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

    ​ड्रोन कैमरे से मिला सुराग, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    सूचना मिलने के बाद बुधवार को थावे थाना पुलिस ने बंगरा चंवर स्थित तालाब में ड्रोन कैमरे की मदद से सघन तलाशी शुरू की। ड्रोन फुटेज खंगालने के दौरान पानी के अंदर एक बच्चे के सिर का हिस्सा दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया।

    ​मृतक किशोर की पहचान पड़ोसी जिले सीवान के बनियाटोली निवासी मरहूम अली अख्तर के पुत्र मोहम्मद जैद सद्दी उमर के रूप में हुई है। वह पिछले दो वर्षों से मदरसे में रहकर ‘हिफ्ज़’ की पढ़ाई कर रहा था और अब तक 10 पारे की पढ़ाई पूरी कर चुका था। परिजनों के मुताबिक, जैद के पिता का काफी पहले इंतकाल हो चुका है। उसकी मां दूसरों के घरों में झाड़ू-पोछा कर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करती हैं। जैद दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है।

    ​दूसरे किशोर की तलाश और पुलिस की जांच जारी

    इस घटना में लापता दूसरे किशोर की पहचान असलम कुरैशी के बेटे असरफ अली के रूप में की गई है। उसकी बरामदगी के लिए तालाब और आसपास के चंवर इलाके में लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इधर, पुलिस ने मृतक किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटनास्थल पर पहुंची एफएसएल (FSL) की टीम ने भी आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस फिलहाल संबंधित गन्ना किसान और सुरक्षित लौटे तीनों बच्चों से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवैभव सूर्यवंशी ने UAE के खिलाफ तूफानी शतक जड़कर लिस्ट A क्रिकेट में सबसे तेज़ शतक का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
    Manish

    Related Posts

    Popular Now

    वैभव सूर्यवंशी ने UAE के खिलाफ तूफानी शतक जड़कर लिस्ट A क्रिकेट में सबसे तेज़ शतक का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

    25/11/2026
    Popular Now

    खागा कस्बे में बड़ा बदलाव, SDM-CO ने जारी किया संयुक्त आदेश

    25/11/2026
    Popular Now

    थाना ललौली पुलिस द्वारा मा0 न्यायालय के आदेश में 42 मुकदमों से सम्बन्धित 6146.50 लीटर अवैध शराब का नियमानुसार विनिष्टीकरण कराया गया ।

    25/11/2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    UP Board Result 2025: कब आएगा रिजल्ट? सचिव ने दी बड़ी अपडेट, देखें पूरी जानकारी

    14/04/202544 Views

    आखिर क्यों मेरठ में पौने दो घंटे खड़ी रहीं 8 ट्रेनें? खिड़कियों से बाहर का नजारा देख यात्रियों के फूले हाथ-पांव

    12/04/202543 Views

    ओडिशाः BJD के पूर्व विधायक पर हमला

    13/04/202529 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Latest Reviews
    Most Popular

    UP Board Result 2025: कब आएगा रिजल्ट? सचिव ने दी बड़ी अपडेट, देखें पूरी जानकारी

    14/04/202544 Views

    आखिर क्यों मेरठ में पौने दो घंटे खड़ी रहीं 8 ट्रेनें? खिड़कियों से बाहर का नजारा देख यात्रियों के फूले हाथ-पांव

    12/04/202543 Views

    ओडिशाः BJD के पूर्व विधायक पर हमला

    13/04/202529 Views
    Our Picks

    गोपालगंज- एक तालाब से बुधवार को 14 वर्षीय एक किशोर का शव बरामद किया गया है।दूसरा बच्चा अब भी लापता

    26/11/2026

    वैभव सूर्यवंशी ने UAE के खिलाफ तूफानी शतक जड़कर लिस्ट A क्रिकेट में सबसे तेज़ शतक का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

    25/11/2026

    खागा कस्बे में बड़ा बदलाव, SDM-CO ने जारी किया संयुक्त आदेश

    25/11/2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Technology
    • Gaming
    • Phones
    © 2026 VeeHunt. Designed by VeeHosty.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.