यपुर में भांकरोटा पुलिया के पास देर रात बस और ट्रक की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि बीस से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी गंभीर थी कि तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। हादसे में घायल लोगों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही भांकरोटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहत कार्य में जुटकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version