30 जनवरी, 2024 को जिला- सुकमा, छत्तीसगढ़ के टेकलगुडियम क्षेत्र में नए फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस (#FOB) की स्थापना के दौरान #CRPF की 201 कोबरा बटालियन के जवानों की नक्सलियों से भीषण मुठभेड़ में कांस्टेबल मलकीत सिंह ने घायल होने के उपरांत भी अद्वितीय वीरता, दृढ़ता एवं कर्तव्य परायणता का परिचय देते हुए माओवादियों को भारी क्षति पहुंचाई।

कांस्टेबल मलकीत सिंह द्वारा प्रदर्शित अद्वितीय शौर्य, पराक्रम एवं कर्तव्य परायणता को सम्मानित करते हुए भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें शौर्य चक्र से सम्मानित किया।

जब यह FOB स्थापित किया गया, उसी दिन नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर हमला किया। इस हमले में तीन CRPF जवान शहीद हो गए, जिनमें से दो विशेष ऑपरेशन यूनिट CoBRA के कमांडो थे। इसके अलावा, 15 जवान घायल हुए। यह मुठभेड़ टेकलगुडेम और बीजापुर जिले की सीमा पर स्थित जोनागुड़ा-अलीगुड़ा क्षेत्र में हुई थी।

सुकमा जिले के टेकलगुडेम गांव में 30 जनवरी 2024 को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने एक नया फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस (FOB) स्थापित किया था। यह कदम नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने और विकास कार्यों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उठाया गया था।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version