अमेरिका ने भारत पर टैरिफ बढ़ाकर 50 फीसदी करने का एलान किया है। हालांकि, नया फैसला 27 अगस्त से प्रभावी होगा। जानकारों के मुताबिक अगर अमेरिका अधिक टैरिफ वसूलने के फैसले पर कायम रहता है तो भारत के कपड़ा, समुद्री उत्पाद और चमड़ा निर्यात जैसे क्षेत्रों पर सबसे बुरा असर पड़ सकता है। टैरिफ नीतियों के अलावा अमेरिका ने कहा है कि अगर भारत रूस से तेल खरीदेगा तो जुर्माना वसूला जाएगा।

ट्रंप इंडिया टैरिफ लाइव: चीन पर टैरिफ लगाने पर ट्रंप ने क्या कहा?

यह पूछे जाने पर कि, ‘भारतीय अधिकारियों ने कहा है कि चीन जैसे अन्य देश भी रूसी तेल खरीद रहे हैं। आप इन अतिरिक्त प्रतिबंधों के लिए भारत को ही क्यों ज़िम्मेदार ठहरा रहे हैं?’ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कहते हैं, “अभी तो सिर्फ़ 8 घंटे ही हुए हैं। देखते हैं क्या होता है। आपको और भी बहुत कुछ देखने को मिलेगा… आपको कई अतिरिक्त प्रतिबंध देखने को मिलेंगे।”

6 अगस्त को वाशिंगटन ने सभी भारतीय आयातों पर मौजूदा 25 प्रतिशत शुल्क के अतिरिक्त 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की, जिससे 27 अगस्त से कुल शुल्क 50 प्रतिशत हो जाएगा। व्हाइट हाउस ने कहा कि यह कदम भारत द्वारा रूसी तेल की निरंतर खरीद के जवाब में उठाया गया है

Share.

1 Comment

Leave A Reply

Exit mobile version