अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में अब तक 265 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इनमें से 241 मृतक विमान में सवार पैसेंजर्स और क्रू मेंबर्स थे। 5 मृतक उस मेडिकल हॉस्टल के हैं, जहां प्लेन क्रैश हुआ था।

विमान जिस बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल पर गिरा, वहां 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे। हालांकि, अभी यह क्लियर नहीं हुआ है कि हॉस्टल में कितनी मौतें हुई हैं। 4 MBBS छात्र और एक डॉक्टर की पत्नी के मारे जाने की खबर आ रही है।

पीएम मोदी शुक्रवार सुबह अहमदाबाद पहुंचे। सबसे पहले वे घटनास्थल का दौरा करने पहुंचे। इसके बाद वे सिविल अस्पताल गए, जहां वे करीब 10 मिनट पीड़ितों से मिले।

एअर इंडिया की बोइंग 787 ड्रीमलाइनर फ्लाइट AI-171 ने गुरुवार दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरी थी। इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे। दो मिनट बाद ही फ्लाइट क्रैश हो गई।

इनमें 103 पुरुष, 114 महिलाएं, 11 बच्चे और 2 नवजात थे। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे। मृतकों में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी शामिल हैं, जबकि सिर्फ एक यात्री की जान बची है।

गुजरात के अहमदाबाद में खतरनाक प्लेन क्रैश। अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास एयर इंडिया का लंदन प्लेन क्रैश। एआई 171 विमान उड़ान के वक्त कम से कम 242 यात्रियों के साथ क्रैश हो गया। माना जा रहा है कि इस घटना को विमानन के इतिहास की सबसे बड़ी दुर्घटना बताया जा रहा है। सूत्रों से मिली खबर अब तक 133 यात्रियों की मौत की सूचना 133 यात्रियों की हुई है।

शुरुआत में सोचा गया था कि गुरुवार दोपहर अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद विमान किसी पेड़ से या काफी टकरा गया होगा। लेकिन अभी तक स्पष्ट है कि एयरपोर्ट प्राधिकारी की ओर से कोई सबूत हाथ में नहीं आया है।

देश की नागरिक वायु परिवहन नियंत्रण एजेंसी ने बताया कि विमान में 242 लोग सवार थे। 230 यात्री, दो पायलट और 10 चालक दल के सदस्य

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version