छात्रों की मांग पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद, सीजेपी प्रमुख अभिजीत दिपके ने राहत भरी सांस ली है. 37 दिन के संघर्ष के बाद, उन्होंने अपनी पार्टी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के समर्थकों का धन्यवाद किया, जिनके भरोसे ने उन्हें मुश्किल वक्त में सहारा दिया. उन्होंने कहा आलोचकों ने हमें बेहतर बनाया.
छात्रों की मांग को लेकर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सीजेपी प्रमुख अभिजीत दिपके ने आज सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया. वाकई में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) की जबरदस्त शुरुआत के बाद अभिजीत दिपके के लिए ये एक नई सुबह हुई है. उन्होंने कहा कि मुझे बहुत अच्छा महसूस हो रहा है. आज फाइनली कई दिनों बाद आराम से सो पाया हूं और बेडरूम में उठ पाया हूं.

खासतौर पर बिना ऐसा कुछ सोचे कि आज शाम तक क्या होगा. कोई पैनिक नहीं है, जो पिछले 37 दिनों में झेला है वो बिल्कुल भी आसान नहीं था, ये बहुत ही मुश्किल था. न सिर्फ मेरे लिए बल्कि दूसरे लोगों के लिए भी. उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी का सपोर्ट करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद भी किया.

दिपके ने मई में भारत के सीजेआई की एक टिप्पणी के जवाब में मजाकिया अंदाज में CJP की शुरुआत की थी, लेकिन जल्द ही यह एक ऐसा आंदोलन बन गया जिसने अगले लगभग 70 दिनों में देश की ‘जेन जी’ (Gen Z) पीढ़ी को एकजुट कर दिया.

उन्होंने आलोचना करने वालों का भी शुक्रिया अदा किया. क्योंकि आलोचना से उन्हें सुधार करने में मदद मिली, जिसे उन्होंने जायज सवाल बताया. उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगता है कि इसी वजह से हम अच्छा काम कर पाए.”

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version