प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार, 5 नवंबर 2026 को एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे। यह कार्यक्रम नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शाम करीब 4:30 बजे आयोजित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री खिलाड़ियों से बातचीत करेंगे और उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उनका उत्साहवर्धन करेंगे। इस अवसर पर वह वहां मौजूद लोगों को संबोधित भी करेंगे।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 5 नवंबर 2026 को साम लगभग 4:30 बजे नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एशियाई पैरा गेम्स 2026 में भाग लेने वाले भारतीय दल के साथ परस्पर बातचीत करेंगे। इस अवसर पर वह उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे। भारत ने इस वर्ष जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियाई पैरा खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया। कुल 97 भारतीय पैरा-एथलीटों ने 114 पदक जीते, जिसमें 30 स्वर्ण, 35 रजत और 49 कांस्य पदक शामिल हैं। इस कार्यक्रम में एथलीट, कोच, भारतीय पैरालंपिक समिति और भारतीय ओलंपिक संघ के अधिकारी, राष्ट्रीय खेल संघों के प्रतिनिधि एवं युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के अधिकारी शामिल होंगे।

जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया।

भारत के 97 पैरा खिलाड़ियों ने कुल 114 पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version