फतेहपुर पुलिस ने दिल जीता: परीक्षा देने आई छात्रा को समय से केंद्र तक पहुंचाया, SP ने किया ₹5000 इनाम का ऐलान

चौडगरा चौराहे पर फतेहपुर यातायात पुलिस ने दिखाई मानवता, छात्रा का साल बचाया

यातायात पुलिस की मानवीय पहल: छात्रा को परीक्षा केंद्र पहुंचाकर बचाया साल, SP ने किया पुरस्कृत

फतेहपुर – पुलिस की वर्दी में अक्सर सख्ती देखी जाती है, लेकिन फतेहपुर यातायात पुलिस ने आज मानवता की मिसाल पेश की है। एक छात्रा की परीक्षा छूटने वाली थी, लेकिन दो जवानों की तत्परता से उसका साल बच गया।

आज दिनांक 25.10.2026 को मुख्य आरक्षी पुष्पेंद्र सिंह एवं कांस्टेबल मनीष कुमार शुक्ला चौडगरा चौराहा पर यातायात ड्यूटी पर तैनात थे। प्रातः 09:05 बजे प्रयागराज से आई एक छात्रा, जिसका परीक्षा केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज (GIC), बिंदकी निर्धारित था, परेशान खड़ी थी। उसे परीक्षा केंद्र तक जाने के लिए कोई साधन नहीं मिल रहा था।

छात्रा की परेशानी देखते हुए मुख्य आरक्षी पुष्पेंद्र सिंह ने एक पल भी गंवाए बिना अपने निजी वाहन से छात्रा को समय से GIC बिंदकी परीक्षा केंद्र पहुंचाया।

पुलिस की इस तत्परता से छात्रा समय से परीक्षा में शामिल हो पाई। छात्रा ने फतेहपुर पुलिस का आभार जताया है।

इस सराहनीय कार्य को देखते हुए पुलिस अधीक्षक फतेहपुर महोदय ने दोनों पुलिसकर्मियों को ₹5,000 के पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

फतेहपुर पुलिस ने एक बार फिर साबित किया है कि वह “आमजन की सहायता एवं सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।”

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version