19 अप्रैल को PM मोदी श्रीनगर-कटरा वन्दे भारत को दिखाने वाले थे हरी झंडी

रेलवे अधिकारी ने क्या कहा?

कश्मीर संभाग के रेलवे प्रमुख, साकिब यूसुफ यत्तू ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया, “प्रधानमंत्री का दौरा फिलहाल स्थगित हो गया है। नई तारीख की जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है, लेकिन हमें उम्मीद है कि जल्द ही यह ऐतिहासिक दौरा संपन्न होगा।”

तीन बार से तारीखें में बदलाव 
 

  1. 26 जनवरी 2025:
     
    रेलवे सुरक्षा आयुक्त (CRS) ने कश्मीर तक ट्रेन संचालन को हरी झंडी दे दी थी। अंतिम निरीक्षण 8 जनवरी को हुआ, जिसके बाद उम्मीद जगी कि गणतंत्र दिवस पर वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत हो जाएगी। लेकिन, ऐसा नहीं हो पाया।
     
     
  2. 17 फरवरी 2025:
     
    रेल मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने घोषणा की थी कि प्रधानमंत्री मोदी 17 फरवरी को ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। लेकिन दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह के कारण यह दौरा भी टाल दिया गया।
     
     
  3. 19 अप्रैल 2025:
     
    अंततः 19 अप्रैल की तारीख तय हुई, लेकिन एक बार फिर प्रकृति आड़े आ गई और खराब मौसम के चलते उद्घाटन कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया।
     
     
    कश्मीर के लिए विकास का प्रतीक बनेगी वंदे भारत
     
     
    यह सिर्फ एक रेल सेवा नहीं, बल्कि कश्मीर के लोगों के सपनों और विकास की रफ्तार का प्रतीक है। कटड़ा से श्रीनगर तक चलने वाली यह हाई-स्पीड ट्रेन रियासी, संगलदान, बनिहाल, कांजीगुंड और अनंतनाग जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुज़रेगी।
     
     
    सभी ट्रायल रन, तकनीकी परीक्षण और निरीक्षण कार्य पूरी तरह से संपन्न हो चुके हैं। रेलवे ने इस मार्ग पर 2 वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की योजना बनाई है, जो यात्रियों को सुविधाजनक, तेज़ और सुरक्षित सफर का अनुभव देगी। 
     
     

      
     
     

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version