देश में मानसून के तेज प्रहार के बीच मौसम विभाग ने एक और अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक आज यानी 5 सितंबर को दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 17 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं।
आज का मौसम 5 सितंबर 2026: देश में कई राज्यों में एक बार फिर से मौसम बिगड़ने का अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 5 सितंबर को यूपी, बिहार सहित 17 राज्यों के लिए प्रचंड बारिश की चेतावनी जारी की की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, पूर्वी भारत में बिजली और वज्रपात का कहर देखने को मिल सकता है। किसानों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच पहाड़ी राज्यों में घूमने जाने वाले लोगों को भी सावधान रहने की जरूरत है। कुछ राज्यों में बड़े-बड़े ओले गिरने की भी चेतावनी है।
इस बीच पहाड़ी इलाकों की यात्रा करने से पहले मौसम विभाग का अपडेट जरूर पढ़ लें नहीं तो मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, दक्षिणी गुजरात से लेकर झारखंड तक एक ट्रफ बनी हुई है। इसके अलावा आंतरिक कर्नाटक से मन्नार की खाड़ी तक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। तो चलिए हम आपलोगों को देश के बाकी राज्यों में आज यानी 5 सितंबर के मौसम का हाल बताते हैं। हम जिलावार भी बारिश का हाल बता रहे हैं…
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक आज यानी 5 सितंबर को देश के 17 राज्यों यूपी, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, मेघालय और केरल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान पूर्वी भारत के राज्यों में वज्रपात और बिजली गिरने की चेतावनी है। हवा की रफ्तार 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है।
दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगा
- दिल्ली (5 सितंबर- बारिश-आंधी की चेतावनी): दिल्ली में आज यानी 5 सितंबर को मध्यम बारिश के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं, दिल्ली में आज यानी 5 सितंबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस जाने की संभावना है।
यूपी में आज मौसम कैसा रहेगा
- उत्तर प्रदेश (5 सितंबर- बारिश-आंधी का अलर्ट): मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, हापुड़, ज्योतिबाफुले नगर, महामाया नगर, फिरोजाबाद, संभल, बुलंदशहर, एटा, मथुरा, आगरा, इटावा, सीतापुर, औरैया, कानपुर, बिजनौर, मैनपुरी हरदोई, झांसी, प्रयागराज, गोरखपुर और देवरिया में भारी बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, लखनऊ में आज 5 सितंबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
बिहार में आज मौसम कैसा रहेगा
- बिहार (5 सितंबर- तेज बारिश- आंधी की प्रबल संभावना): मधेपुरा, गोपालगंज, पटना, गया, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, बेगूसराय और खगड़िया में तेज बारशि और आंधी की चेतावनी है। वहीं इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चल सकते हैं । आकाशीय बिजली कहर बरपा सकती है। वहीं, पटना में आज यानी 5 सितंबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
झारखंड में आज मौसम कैसा रहेगा
- झारखंड (5 सितंबर- भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): देवघर, गिरिडीह, हजारीबाग, बोकारो, गिरिडीह, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, पलामू और गुमला में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। वहीं, रांची में आज यानी 5 सितंबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
उत्तराखंड में आज मौसम कैसा रहेगा
- उत्तराखंड (5 सितंबर- बारिश-आंधी की चेतावनी): नैनीताल, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, रुद्र प्रयाग और बागेश्वर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। वहीं, देहरादून में आज यानी 5 सितंबर को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है।
हिमाचल में आज मौसम कैसा रहेगा
हिमाचल प्रदेश (5 सितंबर- भारी बारिश और तूफान का अलर्ट): चंबा, शिमला, मंडी, सिरमौर, सोलन, कांगड़ा, किन्नौर और ऊना में बारिश-तूफान की प्रबल संभावना है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है। वहीं, मनाली में आज 5 सितंबर को अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस जाएगा।
- पंजाब (5-6 सितंबर- तेज बारिश-आंधी की चेतावनी): बरनाला, अमृतसर, पठानकोट, होशियारपुर, बठिंडा, कपूरथला, लुधियाना, मोगा और फतेहगढ़ में हल्की से बारिश की संभावना है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
राजस्थान में आज मौसम कैसा रहेगा
- राजस्थान (5 सितंबर- भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): दौसा, झालावाड़, कोटा, अजमेर, टोंक, हनुमानगढ़, चुरू, बीकानेर, बाड़मेर, करौली, जोधपुर और झुंझुनू में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। जयपुर में आज यानी 5 सितंबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।
मध्य प्रदेश में आज मौसम कैसा रहेगा
- मध्य प्रदेश (5 सितंबर- भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): छतरपुर, उमरिया, भिंड, कटनी, इंदौर, बालाघाट, रतलामन, झाबुआ, मांडला, सीधी, सिंगरौली और भोपाल में बारिश-आंधी की चेतावनी है। वहीं, भोपाल में आज यानी 5 सितंबर को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।






