Close Menu
    What's Hot

    परमहंस आचार्य ने किया केशव मौर्य के बयान का समर्थन मदरसे से निकलने वाला बनता है पत्थरबाज या आतंकवादी’,

    04/08/2026

    Cjp सीजेपी ने हिरासत में लिए गए छात्रों और प्रदर्शनकारियों की रिहाई की मांग की गई है।

    27/07/2026

    जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल लोगों को मुफ्त खाना खिलाने वाले जुनैद भाई को लेकर कार्रवाई का मामला सामने आया है।

    26/07/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Technology
    • Gaming
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
    VeeHunt
    • Home
    • Technology
    • Gadgets
    • Gaming
    • Cricket
    • Phones
    Facebook
    VeeHunt
    Home»Popular Now»परमहंस आचार्य ने किया केशव मौर्य के बयान का समर्थन मदरसे से निकलने वाला बनता है पत्थरबाज या आतंकवादी’,
    Popular Now

    परमहंस आचार्य ने किया केशव मौर्य के बयान का समर्थन मदरसे से निकलने वाला बनता है पत्थरबाज या आतंकवादी’,

    ManishBy Manish04/08/2026Updated:04/08/2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश में मदरसा शिक्षा को लेकर सियासी और सामाजिक बहस के बीच तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के मदरसों को लेकर दिए गए बयान का समर्थन करते हुए देशभर के मदरसों को बंद करने की मांग की है। परमहंस आचार्य ने आरोप लगाया कि मदरसों से पढ़कर निकलने वाले लोगों में राष्ट्र विरोधी मानसिकता विकसित होती है और ऐसे संस्थानों पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।

    मदरसों को बंद करने की मांग

    आईएएनएस से बातचीत में जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से मदरसों में कामिल (ग्रेजुएशन) और फाजिल (पोस्ट ग्रेजुएशन) की डिग्री पर रोक लगाने के प्रस्ताव का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह कदम पहले ही उठाया जाना चाहिए था।

    परमहंस आचार्य ने कहा कि यदि किसी संस्थान में ऐसी शिक्षा दी जाती है, जहां लोगों का ब्रेनवॉश कर उन्हें राष्ट्र विरोधी मानसिकता की ओर प्रेरित किया जाता है, तो ऐसे संस्थानों पर कार्रवाई जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां से पढ़कर निकलने वाला व्यक्ति आगे चलकर पत्थरबाजी, आतंकवाद या देश विरोधी गतिविधियों की ओर बढ़ सकता है।

    राष्ट्रवाद और देशभक्ति को लेकर लगाए आरोप

    परमहंस आचार्य ने दावा किया कि कई धार्मिक संस्थानों में राष्ट्रवाद और देशभक्ति को विरोधी नजरिए से देखा जाता है। उनका कहना था कि ऐसे संस्थानों को जितनी जल्दी हो सके बंद कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कामिल और फाजिल डिग्री पर रोक लगाने के फैसले का वह स्वागत करते हैं, लेकिन उनका मानना है कि देश में चल रहे सभी मदरसों को बंद किया जाना चाहिए।

    परमहंस आचार्य ने कहा कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लेखिका तसलीमा नसरीन के लेखन का हवाला देते हुए पाकिस्तान और बांग्लादेश के मदरसों के संबंध में जो बातें कही हैं, वह उनसे सहमत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे मदरसे अमानवीय, राष्ट्र विरोधी और आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले केंद्र बन चुके हैं।

    क्या बोले थे केशव प्रसाद मौर्य

    मंगलवार को मीडिया से बातचीत के दौरान उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा था कि मदरसा शिक्षा से कई बड़े आतंकवादी निकले हैं, जिन्होंने भारत और दुनिया के अन्य हिस्सों में हमले किए हैं। उन्होंने कहा कि यह ऐसी शिक्षा का परिणाम है।

    केशव प्रसाद मौर्य ने यह भी कहा कि मदरसा शिक्षा प्राप्त करने वाले लोग “भारत माता की जय” नहीं बोलते, “वंदे मातरम” नहीं गाते और उनकी सोच आतंकवाद की ओर झुक जाती है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleCjp सीजेपी ने हिरासत में लिए गए छात्रों और प्रदर्शनकारियों की रिहाई की मांग की गई है।
    Manish

    Related Posts

    Popular Now

    Cjp सीजेपी ने हिरासत में लिए गए छात्रों और प्रदर्शनकारियों की रिहाई की मांग की गई है।

    27/07/2026
    Popular Now

    जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल लोगों को मुफ्त खाना खिलाने वाले जुनैद भाई को लेकर कार्रवाई का मामला सामने आया है।

    26/07/2026
    Popular Now

    आज दिनांक 25.07.2026 को थाना धाता पर नियुक्त मुख्य आरक्षी स्वर्गीय रामप्रवेश का सड़क दुर्घटना में दुःखद निधन हो गया।

    26/07/2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    UP Board Result 2025: कब आएगा रिजल्ट? सचिव ने दी बड़ी अपडेट, देखें पूरी जानकारी

    14/04/202544 Views

    आखिर क्यों मेरठ में पौने दो घंटे खड़ी रहीं 8 ट्रेनें? खिड़कियों से बाहर का नजारा देख यात्रियों के फूले हाथ-पांव

    12/04/202543 Views

    ओडिशाः BJD के पूर्व विधायक पर हमला

    13/04/202529 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Latest Reviews
    Most Popular

    UP Board Result 2025: कब आएगा रिजल्ट? सचिव ने दी बड़ी अपडेट, देखें पूरी जानकारी

    14/04/202544 Views

    आखिर क्यों मेरठ में पौने दो घंटे खड़ी रहीं 8 ट्रेनें? खिड़कियों से बाहर का नजारा देख यात्रियों के फूले हाथ-पांव

    12/04/202543 Views

    ओडिशाः BJD के पूर्व विधायक पर हमला

    13/04/202529 Views
    Our Picks

    परमहंस आचार्य ने किया केशव मौर्य के बयान का समर्थन मदरसे से निकलने वाला बनता है पत्थरबाज या आतंकवादी’,

    04/08/2026

    Cjp सीजेपी ने हिरासत में लिए गए छात्रों और प्रदर्शनकारियों की रिहाई की मांग की गई है।

    27/07/2026

    जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल लोगों को मुफ्त खाना खिलाने वाले जुनैद भाई को लेकर कार्रवाई का मामला सामने आया है।

    26/07/2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Technology
    • Gaming
    • Phones
    © 2026 VeeHunt. Designed by VeeHosty.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.