साउथ के मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और बिजनेसवुमन काव्या मारन ने शादी रचा ली है. दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा प्राइवेट रखा है, लेकिन उनकी शादी की चर्चा सोशल मीडिया पर काफी समय से चल रही थी. अब ग्रीस में हुई इस शादी के लुक्स भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं.

अनिरुद्ध रविचंदर देश के जाने-माने म्यूजिक कंपोजर्स में शामिल हैं. वह सुपरस्टार रजनीकांत की पत्नी लता रजनीकांत के भतीजे हैं। वहीं, काव्या मारन एक बिजनेसवुमन हैं. वह फिल्ममेकर और उद्योगपति कलानिधि मारन की बेटी हैं. काव्या सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ और को-ओनर हैं. इसके अलावा वह सन टीवी नेटवर्क में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर की जिम्मेदारी भी संभालती हैं.

शादी में पारंपरिक मंगलसूत्र की रस्म निभाई गई। इस दौरान अनिरुद्ध रविचंदर ने अपने परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में काव्या मारन के गले में मंगलसूत्र पहनाया. इसके बाद वहां मौजूद परिवार के लोगों ने दोनों को नए जीवन की शुरुआत के लिए आशीर्वाद दिया.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version