Close Menu
    What's Hot

    अखिलेश यादव ने किया ऐलान चुनाव जीतने के बाद उत्तर प्रदेश में बेटी के जन्म पर 10 ग्राम सोना देंगे।

    27/11/2026

    उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड बढ़ रही है।

    27/11/2026

    गोपालगंज- एक तालाब से बुधवार को 14 वर्षीय एक किशोर का शव बरामद किया गया है।दूसरा बच्चा अब भी लापता

    26/11/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Technology
    • Gaming
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
    VeeHunt
    • Home
    • Technology
    • Gadgets
    • Gaming
    • Cricket
    • Phones
    Facebook
    VeeHunt
    Home»Popular Now»अखिलेश यादव ने किया ऐलान चुनाव जीतने के बाद उत्तर प्रदेश में बेटी के जन्म पर 10 ग्राम सोना देंगे।
    Popular Now

    अखिलेश यादव ने किया ऐलान चुनाव जीतने के बाद उत्तर प्रदेश में बेटी के जन्म पर 10 ग्राम सोना देंगे।

    ManishBy Manish27/11/2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    26 नवंबर 2026 को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया है, जिसका नाम ‘सत्ताइस का संकल्प: PDA का प्रणपत्र’ है।

    इसके अलावा घोषणापत्र में अन्य प्रमुख वादे भी हैं:

    • महिलाओं को सालाना ₹40,000 पेंशन।
    • किसानों का 100% कर्ज माफ करने का वादा।
    • युवाओं को ₹5,000 मासिक बेरोजगारी भत्ता।
    • 25 लाख युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य।
    • छात्राओं को साइकिल और सोलर लैंप।

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अपना पीडीए प्रणपत्र जारी कर दिया है. अखिलेश यादव ने वादा किया है कि बेटी के जन्म पर उसके नाम 10 ग्राम तक सोना दिया जाएगा. वहीं, विधवा, दिव्यांग और अनाथ लड़कियों से शादी करने पर 2 लाख रुपये की सहायता और एक घर देने की बात कही गई है. इसके अलावा बीपीएल परिवारों की महिलाओं के लिए सालाना 40 हजार रुपये की पेंशन और छात्राओं के लिए साइकिल और सोलर टेबल लैंप देने का भी वादा है. गर्भवती महिलाओं और कुपोषित बच्चों के लिए ‘हौसला पोषण मिशन’ फिर से शुरू होगा.

    महिलाओं को जमीन का अधिकार और पट्टे देने के लिए पति-पत्नी के नाम पर ‘संयुक्त भूमि स्वामित्व’ की व्यवस्था करने का भी वादा किया गया है. प्रणपत्र में कहा गया है कि इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा. इसमें महिला उत्तराधिकारियों के नाम पर भूमि के म्यूटेशन यानी नामांतरण जैसे उपाय भी शामिल होंगे. इसके अलावा सभी जिलों में ‘आशाज्योति केंद्र’ स्थापित करने की घोषणा की गई है. इस तरह महिला सशक्तिकरण के तहत बेटी के जन्म से लेकर पेंशन, छात्राओं को सुविधाएं, गर्भवती महिलाओं और बच्चों के पोषण, राशन कार्ड और जमीन के अधिकार तक से जुड़े वादे किए गए हैं.

    पीडीए प्रणपत्र में किसानों के सशक्तिकरण के लिए भी कई घोषणाएं की गई हैं. समाजवादी पार्टी ने वादा किया है कि सरकार बनने के 100 दिनों के भीतर राज्य के सभी किसानों का 100 प्रतिशत कर्ज माफ कर दिया जाएगा. इसके अलावा 2031 तक यानी चार वर्षों के भीतर उत्तर प्रदेश के सभी किसानों का कर्ज मुक्त करने की बात कही गई है. किसानों की आय बढ़ाने के लिए ‘किसान आय एवं कल्याण आयोग’ के गठन का भी वादा है.

    प्रणपत्र के मुताबिक, यह आयोग हर साल किसानों की आय बढ़ाने के तरीकों का सर्वे करेगा और सुझाव देगा. इसमें गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले किसानों के लिए ‘लिविंग वेज स्कीम’ यानी जीवन-निर्वाह योग्य मजदूरी योजना का भी जिक्र है. किसानों के लिए ‘किसान पेंशन’ शुरू करने की घोषणा भी की गई है. इसके तहत बुजुर्ग महिलाओं, पुरुषों और दिव्यांगों को 40 हजार रुपये प्रति वर्ष देने का वादा किया गया है. प्राकृतिक आपदाओं के समय किसानों को तत्काल सहायता देने के लिए ‘किसान कोष’ बनाने की बात कही गई है. सपा ने किसान बीमा के तहत मिलने वाली मुआवजा राशि को बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने का वादा किया है.

    छात्रों के लिए लैपटॉप और मुफ्त शिक्षा

    शिक्षा के क्षेत्र में भी घोषणाएं की गई हैं. समाजवादी पार्टी ने 12वीं कक्षा पास करने वाले छात्रों के लिए ‘लैपटॉप वितरण योजना’ शुरू करने का वादा किया है. इसके तहत 12वीं पास करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप देने की बात कही गई है. पिछड़े जिलों में ‘ग्रामीण कोचिंग हब’ विकसित करने का भी ऐलान किया गया है. इसका उद्देश्य पीडीए परिवारों के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग उपलब्ध कराना है.

    बीपीएल परिवारों के बच्चों के लिए मुफ्त प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा का वादा किया गया है. इसके अलावा ‘मिड-डे मील योजना’ में सुधार करने की बात कही गई है. प्रणपत्र में कहा गया है कि इस योजना का दायरा बढ़ाया जाएगा. इसके लिए सेंट्रलाइज्ड किचन और डिलीवरी की व्यवस्था लागू करने का वादा किया गया है. बच्चों के संतुलित और पौष्टिक आहार पर विशेष जोर देने की बात भी कही गई है.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड बढ़ रही है।
    Manish

    Related Posts

    Popular Now

    उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड बढ़ रही है।

    27/11/2026
    Popular Now

    गोपालगंज- एक तालाब से बुधवार को 14 वर्षीय एक किशोर का शव बरामद किया गया है।दूसरा बच्चा अब भी लापता

    26/11/2026
    Popular Now

    वैभव सूर्यवंशी ने UAE के खिलाफ तूफानी शतक जड़कर लिस्ट A क्रिकेट में सबसे तेज़ शतक का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

    25/11/2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    UP Board Result 2025: कब आएगा रिजल्ट? सचिव ने दी बड़ी अपडेट, देखें पूरी जानकारी

    14/04/202544 Views

    आखिर क्यों मेरठ में पौने दो घंटे खड़ी रहीं 8 ट्रेनें? खिड़कियों से बाहर का नजारा देख यात्रियों के फूले हाथ-पांव

    12/04/202543 Views

    ओडिशाः BJD के पूर्व विधायक पर हमला

    13/04/202529 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Latest Reviews
    Most Popular

    UP Board Result 2025: कब आएगा रिजल्ट? सचिव ने दी बड़ी अपडेट, देखें पूरी जानकारी

    14/04/202544 Views

    आखिर क्यों मेरठ में पौने दो घंटे खड़ी रहीं 8 ट्रेनें? खिड़कियों से बाहर का नजारा देख यात्रियों के फूले हाथ-पांव

    12/04/202543 Views

    ओडिशाः BJD के पूर्व विधायक पर हमला

    13/04/202529 Views
    Our Picks

    अखिलेश यादव ने किया ऐलान चुनाव जीतने के बाद उत्तर प्रदेश में बेटी के जन्म पर 10 ग्राम सोना देंगे।

    27/11/2026

    उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड बढ़ रही है।

    27/11/2026

    गोपालगंज- एक तालाब से बुधवार को 14 वर्षीय एक किशोर का शव बरामद किया गया है।दूसरा बच्चा अब भी लापता

    26/11/2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Technology
    • Gaming
    • Phones
    © 2026 VeeHunt. Designed by VeeHosty.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.