Close Menu
    What's Hot

    सरकार आम आदमी पर चारों तरफ से टैक्स का बोझ डाल रही है। आम आदमी मेहनत करता है, टैक्स देता है, लेकिन बदले में उसे क्या मिलता है?

    23/02/2026

    भारत की मिट्टी, यहाँ की संस्कृति और हमारी विरासत ही हमारी असली पहचान है।

    23/02/2026

    जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छत्रू क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को मार गिराया।

    23/02/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Technology
    • Gaming
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
    VeeHunt
    • Home
    • Technology
    • Gadgets
    • Gaming
    • Cricket
    • Phones
    Facebook
    VeeHunt
    Home»Popular Now»ओडिशाः BJD के पूर्व विधायक पर हमला
    Popular Now

    ओडिशाः BJD के पूर्व विधायक पर हमला

    ManishBy Manish13/04/2025Updated:16/04/2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    कार में तोड़फोड़; BJP समर्थक निर्दलीय MLA पर आरोप

    ओडिशा विधानसभा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का समर्थन करने वाले हिमांशु शेखर साहू ने अपने ऊपर लगे आरोप को खारिज कर दिया. स्थानीय विधायक साहू के कथित समर्थकों ने हिंगुला मंदिर के पास उनकी कार को रोक लिया और उन पर हमला कर दिया

    ओडिशा के जाजपुर जिले में आज रविवार को कथित तौर पर एक निर्दलीय विधायक के समर्थकों के एक समूह ने विपक्षी बीजू जनता दल (BJD) नेता और पूर्व विधायक प्रणब कुमार बालबंतराय पर हमला किया और उनकी कार में तोड़फोड़ की.

    तोड़फोड़ की यह घटना जाजपुर जिले की जेनापुर पुलिस सीमा के अंतर्गत अरुहा गांव में हुई, जब बीजेडी नेता एक धार्मिक आयोजन में शामिल होने के लिए जा रहे थे. पुलिस ने बताया कि बालबंतराय को सुरक्षित बचा लिया गया और उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा. हालांकि, उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त जरूर हो गई. बालबंतराय ने हमले के बाद आरोप लगाया, “हिमांशु शेखर साहू के समर्थकों ने मुझे मारने की कोशिश की. हमलावरों के पास भुजाली और तलवारें थीं.”

    हिमांशु साहू ने आरोप को किया खारिज

    विधानसभा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का समर्थन करने वाले हिमांशु शेखर साहू ने अपने ऊपर लगे आरोप को खारिज कर दिया. स्थानीय विधायक साहू के कथित समर्थकों ने हिंगुला मंदिर के पास उनकी कार को रोक लिया और उन पर हमला कर दिया.बलबंतराय ने आरोप लगाते हुए कहा, “वे (साहू) पिछले कुछ दिनों से हथियारबंद गुंडों के जरिए मुझे मारने की साजिश रच रहे थे.” उन्होंने इस घटना के लिए पुलिस को भी जिम्मेदार ठहराया.

    पिछले साल भी बलबंतराय पर हुआ था हमला

    दूसरी ओर, दिल्ली में मौजूद विधायक साहू ने आरोप से इनकार करते हुए दावा किया कि जिले में बीजेडी नेताओं का एक वर्ग बलबंतराय के खिलाफ था और हो सकता है कि उन लोगों ने ही उन पर हमला किया हो.

    इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में भी धर्मशाला इलाके में बलबंतराय की गाड़ी पर हमला किया गया था. बीजेडी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस घटना पर चिंता जताई.

    पूर्व मुख्यमंत्री पटनायक ने अपने बयान में कहा, “धर्मशाला के पूर्व विधायक और युवा बीजेडी नेता प्रणब बलबंतराय पर खुलेआम और समन्वित हमला राज्य में कानून व्यवस्था की भयावह स्थिति को दर्शाता है.” पटनायक ने यह भी कहा कि अगर राज्य में जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं हैं, यह आम आदमी की सुरक्षा पर भी बड़ा सवालिया निशान है.

    इलाके में पुलिसकर्मियों की तैनाती

    बीजेडी के शीर्ष नेता ने कहा, “असामाजिक लोगों और गतिविधियों को रोकने में राज्य की बीजेपी सरकार की निष्क्रियता, जिद्दी और एकतरफा रवैया ऐसी घटनाओं को और बढ़ावा दे रही है. सरकार को राजनीतिक हिंसा भड़काने वाले लोगों के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई करनी चाहिए.”

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 अप्रैल 2025 को जम्मू तवी से श्रीनगर तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन करेंगे
    Next Article UP Board Result 2025: कब आएगा रिजल्ट? सचिव ने दी बड़ी अपडेट, देखें पूरी जानकारी
    Manish

    Related Posts

    Popular Now

    भारत की मिट्टी, यहाँ की संस्कृति और हमारी विरासत ही हमारी असली पहचान है।

    23/02/2026
    Popular Now

    जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छत्रू क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को मार गिराया।

    23/02/2026
    Popular Now

    चुनाव के दिन हम ‘मालिक’ होते हैं, और अगले दिन से ‘मजबूर’। क्या ये 5 साल का इंतज़ार वाकई लोकतंत्र है या सिर्फ़ हमारी मज़बूरी?

    12/02/2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    UP Board Result 2025: कब आएगा रिजल्ट? सचिव ने दी बड़ी अपडेट, देखें पूरी जानकारी

    14/04/202541 Views

    आखिर क्यों मेरठ में पौने दो घंटे खड़ी रहीं 8 ट्रेनें? खिड़कियों से बाहर का नजारा देख यात्रियों के फूले हाथ-पांव

    12/04/202541 Views

    ओडिशाः BJD के पूर्व विधायक पर हमला

    13/04/202526 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Latest Reviews
    Most Popular

    UP Board Result 2025: कब आएगा रिजल्ट? सचिव ने दी बड़ी अपडेट, देखें पूरी जानकारी

    14/04/202541 Views

    आखिर क्यों मेरठ में पौने दो घंटे खड़ी रहीं 8 ट्रेनें? खिड़कियों से बाहर का नजारा देख यात्रियों के फूले हाथ-पांव

    12/04/202541 Views

    ओडिशाः BJD के पूर्व विधायक पर हमला

    13/04/202526 Views
    Our Picks

    सरकार आम आदमी पर चारों तरफ से टैक्स का बोझ डाल रही है। आम आदमी मेहनत करता है, टैक्स देता है, लेकिन बदले में उसे क्या मिलता है?

    23/02/2026

    भारत की मिट्टी, यहाँ की संस्कृति और हमारी विरासत ही हमारी असली पहचान है।

    23/02/2026

    जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छत्रू क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को मार गिराया।

    23/02/2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Technology
    • Gaming
    • Phones
    © 2026 VeeHunt. Designed by VeeHosty.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.