Close Menu
    What's Hot

    सरकार आम आदमी पर चारों तरफ से टैक्स का बोझ डाल रही है। आम आदमी मेहनत करता है, टैक्स देता है, लेकिन बदले में उसे क्या मिलता है?

    23/02/2026

    भारत की मिट्टी, यहाँ की संस्कृति और हमारी विरासत ही हमारी असली पहचान है।

    23/02/2026

    जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छत्रू क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को मार गिराया।

    23/02/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Technology
    • Gaming
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
    VeeHunt
    • Home
    • Technology
    • Gadgets
    • Gaming
    • Cricket
    • Phones
    Facebook
    VeeHunt
    Home»Popular Now»नूंह में भीषण हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसे में छह सफाई कर्मचारियों की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल
    Popular Now

    नूंह में भीषण हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसे में छह सफाई कर्मचारियों की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल

    ManishBy Manish26/04/2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नूंह जिले में थाना फिरोजपुर झिरका सीमा के अंतर्गत दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसे की भयावहता ऐसी थी कि आसपास के लोग स्तब्ध रह गए। कई शवों के टुकड़े अलग-अलग हो गए।

    नूंह जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। थाना फिरोजपुर झिरका सीमा के अंतर्गत दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर इब्राहिमबास गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सफाई कार्य में जुटे कर्मचारियों को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में छह सफाई कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। 

    हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ, जब करीब 10 सफाई कर्मचारी एक्सप्रेसवे पर सफाई कार्य कर रहे थे। अचानक आई तेज रफ्तार पिकअप ने इन कर्मचारियों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छह कर्मचारियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल पांच कर्मचारियों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है

    हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। देखते ही देखते सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई। एंबुलेंस, रोड सुरक्षा एजेंसी के वाहन और पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं। हादसे की भयावहता ऐसी थी कि आसपास के लोग स्तब्ध रह गए। कई शवों के टुकड़े अलग-अलग हो गए।

    घटना इतनी भयावह थी कि इसकी खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। लोग इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त कर रहे हैं और मृतकों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग भी उठाई है।

    पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और पिकअप चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस की ओर से बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की मदद से हादसे की पूरी परिस्थितियों का पता लगाया जाएगा। यह हादसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर होने वाली दुर्घटनाओं की कड़ी में एक और दुखद घटना है।

    इससे पहले भी इस एक्सप्रेसवे पर कई बार घने कोहरे, तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हादसे हो चुके हैं। इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और एक्सप्रेसवे पर कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। प्रशासन ने हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर यातायात को नियंत्रित किया और घटनास्थल को खाली कराया। घायलों के इलाज और मृतकों के परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया जारी है

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीमा की टांगें कांप रहीं, और वो काला बैंगन…’, पाकिस्तान से गुलाम हैदर ने अब कही ये बड़ी बात
    Next Article पहलगाम अटैक के बाद भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानियों को वापस भेजा जा रहा है. लेकिन उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक ऐसी भी महिला है
    Manish

    Related Posts

    Popular Now

    भारत की मिट्टी, यहाँ की संस्कृति और हमारी विरासत ही हमारी असली पहचान है।

    23/02/2026
    Popular Now

    जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छत्रू क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को मार गिराया।

    23/02/2026
    Popular Now

    चुनाव के दिन हम ‘मालिक’ होते हैं, और अगले दिन से ‘मजबूर’। क्या ये 5 साल का इंतज़ार वाकई लोकतंत्र है या सिर्फ़ हमारी मज़बूरी?

    12/02/2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    UP Board Result 2025: कब आएगा रिजल्ट? सचिव ने दी बड़ी अपडेट, देखें पूरी जानकारी

    14/04/202541 Views

    आखिर क्यों मेरठ में पौने दो घंटे खड़ी रहीं 8 ट्रेनें? खिड़कियों से बाहर का नजारा देख यात्रियों के फूले हाथ-पांव

    12/04/202541 Views

    ओडिशाः BJD के पूर्व विधायक पर हमला

    13/04/202526 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Latest Reviews
    Most Popular

    UP Board Result 2025: कब आएगा रिजल्ट? सचिव ने दी बड़ी अपडेट, देखें पूरी जानकारी

    14/04/202541 Views

    आखिर क्यों मेरठ में पौने दो घंटे खड़ी रहीं 8 ट्रेनें? खिड़कियों से बाहर का नजारा देख यात्रियों के फूले हाथ-पांव

    12/04/202541 Views

    ओडिशाः BJD के पूर्व विधायक पर हमला

    13/04/202526 Views
    Our Picks

    सरकार आम आदमी पर चारों तरफ से टैक्स का बोझ डाल रही है। आम आदमी मेहनत करता है, टैक्स देता है, लेकिन बदले में उसे क्या मिलता है?

    23/02/2026

    भारत की मिट्टी, यहाँ की संस्कृति और हमारी विरासत ही हमारी असली पहचान है।

    23/02/2026

    जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छत्रू क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को मार गिराया।

    23/02/2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Technology
    • Gaming
    • Phones
    © 2026 VeeHunt. Designed by VeeHosty.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.