Close Menu
    What's Hot

    कांग्रेस की रैली में ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ का नारा:भाजपा बोली- मुगलों की राह पर कांग्रेस, जल्द दफन होंगे

    15/12/2025

    राजस्थान : उदयपुर में ढाई घंटे तक लिफ्ट में फंसी रही महिला, ड्रिल मशीन से दीवार तोड़ निकाला

    11/12/2025

    राहुल गांधी का अमित शाह पर सीधा वार, संसद में हाई-वोल्टेज ड्रामा संसद छोड़ भागे राहुल गांधी

    11/12/2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Technology
    • Gaming
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
    VeeHunt
    • Home
    • Technology
    • Gadgets
    • Gaming
    • Cricket
    • Phones
    Facebook
    VeeHunt
    Home»Cricket»भारत बनाम यूएई हाइलाइट्स, एशिया कप 2025: भारत ने 4.3 ओवर में लक्ष्य का पीछा कर यूएई के खिलाफ रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल की
    Cricket

    भारत बनाम यूएई हाइलाइट्स, एशिया कप 2025: भारत ने 4.3 ओवर में लक्ष्य का पीछा कर यूएई के खिलाफ रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल की

    ManishBy Manish11/09/2025Updated:11/09/2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रतीय टीम ने एशिया कप 2025 का शानदार आगाज किया। सूर्यकुमार यादव के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम ने केवल 27 गेंदों में 58 रन का लक्ष्‍य हासिल करते हुए यूएई को 9 विकेट से पटखनी दी। भारतीय टीम को रिकॉर्ड जीत दिलाने में 5 खिलाड़‍ियों ने अहम भूमिका निभाई। भारत को यूएई पर जीत दर्ज करने से 2 अंक मिले।

    भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 का विजयी आगाज किया। सूर्यकुमार यादव के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम ने बुधवार को दुबई में खेले गए मुकाबले में यूएई को 9 विकेट से परास्‍त किया।

    दुबई अंतरराष्‍ट्रीय स्‍टेडियम पर भारतीय कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। यूएई की पूरी टीम 13.1 ओवर में 57 रन पर ढेर हो गई। जवाब में भारत ने केवल 4.3 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया। इस मैच का नतीजा केवल 106 गेंदों में आ गया।

    भारतीय टीम की गेंदों के अंतर से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में यह सबसे बड़ी जीत रही। वहीं, यूएई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ। यूएई की टीम अपने टी20 इंटरनेशनल इतिहास में सबसे कम स्‍कोर पर ऑलआउट हुई। भारत को इस जीत से दो अंक मिले और उसका नेट रन रेट +10.483 हो गया। भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाने में 5 खिलाड़‍ियों ने अहम भूमिका निभाई।

    14 महीने बाद भारतीय टीम में चाइनामैन की शानदार वापसी हुई। कुलदीप यादव ने यूएई के बल्‍लेबाजी क्रम की कमर तोड़ते हुए चार विकेट झटके। उन्‍होंने 2.1 ओवर में 7 रन देकर चार शिकार किए। उन्‍होंने अपने स्‍पेल के दूसरे ओवर में तीन विकेट चटकाए। उन्‍हें इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

     भारतीय टीम के ऑलराउंडर शिवम दुबे ने भी गेंद से कमाल दिखाया। मध्‍यम गति के गेंदबाजों ने यूएई के तीन बल्‍लेबाजों को अपना शिकार बनाया। दाएं हाथ के गेंदबाज ने 2 ओवर में 4 रन देकर तीन विकेट चटकाए। दुबे ने आसिफ खान, ध्रुव पाराशर और जुनैद सिद्दकी को आउट किया।

    जसप्रीत बुमराह – बुमराह ने एशिया कप 2025 में भारत के लिए पहला विकेट हासिल किया। यूएई की पारी के चौथे ओवर की चौथी गेंद पर बुमराह ने अलीशान शराफु को क्‍लीन बोल्‍ड किया। बुमराह की इस शानदार यॉर्कर का शराफु के पास कोई जवाब नहीं था। मैच में बुमराह ने 3 ओवर के अपने स्‍पेल में 9 रन देकर एक विकेट चटकाया।

    अभिषेक शर्मा – 58 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा ने तूफानी शुरुआत दिलाई। बाएं हाथ के बैटर ने केवल 16 गेंदों में 30 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान शर्मा ने दो चौके और तीन छक्‍के लगाए। उल्‍लेखनी है कि अभिषेक शर्मा ने पारी की पहली गेंद पर छक्‍का जड़ा।

    शुभमन गिल – शुभमन गिल की लंबे समय के बाद भारतीय टी20 टीम में वापसी हुई। गिल ने शुरुआत में ही क्‍लासिकल शॉट जमाकर फैंस को अपना दीवाना बना लिया। गिल ने ही विजयी चौका भी जमाया। इस टूर्नामेंट में भारत के उप-कप्‍तान की भूमिका निभा रहे गिल ने यूएई के खिलाफ 9 गेंदों में नाबाद 20 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान गिल ने दो चौके और एक छक्‍का जमाया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleडोनाल्ड ट्रंप ने भारत को लेकर अचानक बदले सुर, कहा- ‘मैं हमेशा मोदी का दोस्त रहूंगा, वह शानदार PM हैं’
    Next Article प्‍लीज मुझे बचा लीजिए…नेपाल में फंसी भारतीय महिला की गुहार, बोलीं- मेरे होटल को जला दिया
    Manish

    Related Posts

    Cricket

    Ravindra Jadeja Trade: धोनी के साथ क्या बात हुई, जिसके बाद रवींद्र जडेजा ने CSK छोड़ने का किया फैसला?

    16/11/2025
    Cricket

    IND vs SA: शुभमन गिल को बैटिंग बीच में छोड़कर जाना पड़ा मैदान से बाहर, ये है वजह

    15/11/2025
    Cricket

    IPL Trading Window: आईपीएल इतिहास के 5 सबसे महंगे ट्रेड, हार्दिक पंड्या नहीं नंबर-1

    12/11/2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    आखिर क्यों मेरठ में पौने दो घंटे खड़ी रहीं 8 ट्रेनें? खिड़कियों से बाहर का नजारा देख यात्रियों के फूले हाथ-पांव

    12/04/202541 Views

    UP Board Result 2025: कब आएगा रिजल्ट? सचिव ने दी बड़ी अपडेट, देखें पूरी जानकारी

    14/04/202522 Views

    पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी

    12/04/202521 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Latest Reviews
    Most Popular

    आखिर क्यों मेरठ में पौने दो घंटे खड़ी रहीं 8 ट्रेनें? खिड़कियों से बाहर का नजारा देख यात्रियों के फूले हाथ-पांव

    12/04/202541 Views

    UP Board Result 2025: कब आएगा रिजल्ट? सचिव ने दी बड़ी अपडेट, देखें पूरी जानकारी

    14/04/202522 Views

    पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी

    12/04/202521 Views
    Our Picks

    कांग्रेस की रैली में ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ का नारा:भाजपा बोली- मुगलों की राह पर कांग्रेस, जल्द दफन होंगे

    15/12/2025

    राजस्थान : उदयपुर में ढाई घंटे तक लिफ्ट में फंसी रही महिला, ड्रिल मशीन से दीवार तोड़ निकाला

    11/12/2025

    राहुल गांधी का अमित शाह पर सीधा वार, संसद में हाई-वोल्टेज ड्रामा संसद छोड़ भागे राहुल गांधी

    11/12/2025

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Technology
    • Gaming
    • Phones
    © 2025 VeeHunt. Designed by VeeHosty.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.