Close Menu
    What's Hot

    महिला एशिया कप में भारत का फिर दबदबा आठवीं बार जीता खिताब, श्रीलंका को हराया!

    14/09/2026

    मोदी-जिनपिंग आमने-सामने, ब्रिक्स सम्मेलन के बीच 50 मिनट चली दुनिया की हाई प्रोफाइल बातचीत

    14/09/2026

    मणिपुर हिंसा: मणिपुर के एक गांव में उग्रवादियों की गोलीबारी में एक महिला समेत चार लोगों की मौत, सुरक्षा बढ़ाई गई

    14/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Technology
    • Gaming
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
    VeeHunt
    • Home
    • Technology
    • Gadgets
    • Gaming
    • Cricket
    • Phones
    Facebook
    VeeHunt
    Home»Cricket»महिला एशिया कप में भारत का फिर दबदबा आठवीं बार जीता खिताब, श्रीलंका को हराया!
    Cricket

    महिला एशिया कप में भारत का फिर दबदबा आठवीं बार जीता खिताब, श्रीलंका को हराया!

    ManishBy Manish14/09/2026Updated:14/09/2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारत ने महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका को हराकर खिताब जीत लिया है. 183 रनों को डिफेंड करते हुए श्री चरणी ने 4 और दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट लिए. ये भारत का 8वां खिताब है.

    भारत ने महिला एशिया कप 2026 का खिताब जीत लिया है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम ने फाइनल में श्रीलंक को 72 रनों के बड़े अंतर से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 183 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 129 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की थी. 183 रनों को डिफेंड करते हुए श्री चरणी ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए, दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट लिए.

    183 रनों को डिफेंड करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी हुई थी, क्रांति गौड़ ने पहले ही ओवर में इमेशा दुलानी (4) को आउट किया था. हालांकि इसके बाद चमारी अट्टापट्टू और विश्मी गुनारत्ने ने दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय (58) साझेदारी कर पारी को संभाला, तब लग रहा था कि ये मुकाबला टक्कर का हो सकता है, लेकिन वो रनों की गति को नहीं बढ़ा सके और इस जोड़ी के टूटने के बाद श्रीलंका की पारी बिखर गई. अट्टापट्टू ने 32 गेंदों में 2 छक्के और 4 चौकों की मदद से 36 रन बनाए. विश्मी ने 20 रन बनाए. दोनों को दीप्ति शर्मा ने आउट किया.

    श्री चरणी ने चटकाए 4 विकेट

    इसके बाद चरणी ने गेंदबाजी से कहर बरपाया, जिन्होंने 14वें ओवर में हर्षिता माधवी (9) को आउट किया. इसके बाद उन्होंने 16वें ओवर में कविषा दिलहरी (7) और नीलाक्षी डी सिल्वा (22) को आउट कर भारत की जीत कंफर्म कर दी थी. सुगंदिका कुमारी के रूप में उन्होंने अपना चौथा विकेट लिया. आखिरी ओवर की अंतिम गेंद पर दीप्ति ने कौशानी नुथ्यंगना को आउट कर श्रीलंका को ऑल आउट किया. भारत ने महिला एशिया कप 2026 का फाइनल 72 रनों से जीत लिया.

    2004, 2005, 2006, 2008, 2012, 2016, 2022 और 2026.

    स्मृति-शेफाली ने दिलाई थी शानदार शुरुआत

    भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी. स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई थी, दोनों ने पॉवरप्ले में कोई विकेट नहीं गंवाया और बाद में अपना-अपना अर्धशतक जड़ा. दोनों ने पहले विकेट के लिए 129 रन जोड़े, मंधाना ने 39 गेंदों में 59 और शेफाली ने 39 गेंदों में 68 रन बनाए. अंत में रनों की गति कम जरूर हुई, लेकिन भारत ने फिर भी 183 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया था.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमोदी-जिनपिंग आमने-सामने, ब्रिक्स सम्मेलन के बीच 50 मिनट चली दुनिया की हाई प्रोफाइल बातचीत
    Manish

    Related Posts

    Cricket

    Ravindra Jadeja Trade: धोनी के साथ क्या बात हुई, जिसके बाद रवींद्र जडेजा ने CSK छोड़ने का किया फैसला?

    16/11/2025
    Cricket

    IND vs SA: शुभमन गिल को बैटिंग बीच में छोड़कर जाना पड़ा मैदान से बाहर, ये है वजह

    15/11/2025
    Cricket

    IPL Trading Window: आईपीएल इतिहास के 5 सबसे महंगे ट्रेड, हार्दिक पंड्या नहीं नंबर-1

    12/11/2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    UP Board Result 2025: कब आएगा रिजल्ट? सचिव ने दी बड़ी अपडेट, देखें पूरी जानकारी

    14/04/202544 Views

    आखिर क्यों मेरठ में पौने दो घंटे खड़ी रहीं 8 ट्रेनें? खिड़कियों से बाहर का नजारा देख यात्रियों के फूले हाथ-पांव

    12/04/202543 Views

    ओडिशाः BJD के पूर्व विधायक पर हमला

    13/04/202529 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Latest Reviews
    Most Popular

    UP Board Result 2025: कब आएगा रिजल्ट? सचिव ने दी बड़ी अपडेट, देखें पूरी जानकारी

    14/04/202544 Views

    आखिर क्यों मेरठ में पौने दो घंटे खड़ी रहीं 8 ट्रेनें? खिड़कियों से बाहर का नजारा देख यात्रियों के फूले हाथ-पांव

    12/04/202543 Views

    ओडिशाः BJD के पूर्व विधायक पर हमला

    13/04/202529 Views
    Our Picks

    महिला एशिया कप में भारत का फिर दबदबा आठवीं बार जीता खिताब, श्रीलंका को हराया!

    14/09/2026

    मोदी-जिनपिंग आमने-सामने, ब्रिक्स सम्मेलन के बीच 50 मिनट चली दुनिया की हाई प्रोफाइल बातचीत

    14/09/2026

    मणिपुर हिंसा: मणिपुर के एक गांव में उग्रवादियों की गोलीबारी में एक महिला समेत चार लोगों की मौत, सुरक्षा बढ़ाई गई

    14/09/2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Technology
    • Gaming
    • Phones
    © 2026 VeeHunt. Designed by VeeHosty.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.