Close Menu
    What's Hot

    सरकार आम आदमी पर चारों तरफ से टैक्स का बोझ डाल रही है। आम आदमी मेहनत करता है, टैक्स देता है, लेकिन बदले में उसे क्या मिलता है?

    23/02/2026

    भारत की मिट्टी, यहाँ की संस्कृति और हमारी विरासत ही हमारी असली पहचान है।

    23/02/2026

    जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छत्रू क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को मार गिराया।

    23/02/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Technology
    • Gaming
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
    VeeHunt
    • Home
    • Technology
    • Gadgets
    • Gaming
    • Cricket
    • Phones
    Facebook
    VeeHunt
    Home»Popular Now»बांग्लादेश में बैठे वो 2 ‘गद्दार’ शेख हसीना पर फैसले से पहले हिंसा भड़की एक दिन में 32 धमाके, जिनकी वजह से शेख हसीना को हो गई फांसी की सजा
    Popular Now

    बांग्लादेश में बैठे वो 2 ‘गद्दार’ शेख हसीना पर फैसले से पहले हिंसा भड़की एक दिन में 32 धमाके, जिनकी वजह से शेख हसीना को हो गई फांसी की सजा

    ManishBy Manish17/11/2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अल मामून और वकार-उज जमान की नियुक्ति शेख हसीना ने ही की थी. वकार उज जमान को तो हसीना का रिश्तेदार भी माना जाता है, लेकिन दोनों ने समय आने पर शेख हसीना के साथ गद्दारी कर दी. इसकी वजह से अब शेख हसीना को फांसी की सजा सुनाई गई है.

    बांग्लादेश की इंटरनेशल ट्रिब्यूनल कोर्ट (ICT) ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी की सजा सुनाई है. कोर्ट ने हसीना को जुलाई विद्रोह का दोषी माना है. जुलाई 2024 में बांग्लादेश के छात्रों ने ढाका में शेख हसीना के खिलाफ विद्रोह किया था और इस विद्रोह को दबाने के लिए पुलिस ने गोलीबारी की थी. गोलीबारी की इस घटना में 1400 लोगों की मौत हो गई थी.

    शेख हसीना को फांसी की सजा तक पहुंचाने में उनके ही 2 करीबी लोगों की अहम भूमिका है. कहा जा रहा है कि अगर ये 2 करीबी बांग्लादेश में नहीं होते, तो शेख हसीना के खिलाफ सबूत इकट्ठा करने में अभियोजक पक्ष के पसीने छूट जाते.

    शेख हसीना से गद्दारी करने वाले 2 लोग कौन हैं?

    1. वकार उज जमान- वर्तमान में बांग्लादेश के सेना प्रमुख हैं. शेख हसीने के रिश्तेदार भी माने जाते हैं. जून 2024 में इन्हें बांग्लादेश का सेना प्रमुख नियुक्त किया गया था, लेकिन इन्होंने ही हसीना के साथ गद्दारी कर दी.

    बांग्लादेश के पूर्व गृह मंत्री के मुताबिक वकार उज जमान अमेरिका से मिल गए थे. इन्हीं के इशारों पर उपद्रवियों को कंट्रोल नहीं किया गया. जब बात हाथ से निकल गई, तब जाकर वकार ने शेख हसीना को सूचित किया.

    वकार के कहने पर ही शेख हसीना ने अपना इस्तीफा सौंपा. वकार ने हसीना से कहा कि मामला शांत होते ही आप वापस आ सकती हैं, लेकिन हसीना के जाते ही वकार ने अंतरिम सरकार की गठन प्रक्रिया शुरू कर दी.

    हसीना बोलीं- मुझ पर इंटरनेशनल कोर्ट में केस चलाओ

    हसीना ने कहा कि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर केस का सामना करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मैंने कई बार कहा है कि अगर यूनुस सरकार सच में ईमानदार है, तो मुझ पर इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) में केस करो। हालांकि वे ऐसा नहीं करेंगे, क्योंकि उन्हें पता है कि निष्पक्ष अदालत मुझे बरी कर देगी।

    उन्होंने कहा कि यूनुस को कुछ पश्चिमी देशों का समर्थन मिला था, लेकिन अब वे भी उनका साथ छोड़ रहे हैं क्योंकि उन्होंने कट्टरपंथियों को सरकार में शामिल किया, अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव किया और संविधान को कमजोर किया।

    बांग्लादेश की सरकार इंटरपोल के जरिए शेख हसीना का वारंट निकलवाएगी. इसके बाद इस वारंट को भारत के सरकार को सौंपेगी. इसके बाद भारत पर निर्भर करेगा कि शेख हसीना को लेकर क्या फैसला लेता है. हालांकि, बांग्लादेश में 6 महीने बाद आम चुनाव होने हैं. वहां की सबसे बड़ी पार्टी बीएनपी ने शेख हसीना के मामले में नरमी बरतने की बात कही है.

    बीएनपी के महासचिव मिर्जा फखरुल का कहना है कि हम बदले की राजनीति नहीं करेंगे. शेख हसीना के मुकदमों को सरकार में आने पर वापस लेंगे. हालांकि, किस तरह के मुकदमों को वापस लिया जाएगा, इसकी स्पष्टता बीएनपी ने नहीं की है.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपैन कार्ड मामले में आजम खान को 7 साल की सजा, बेटे अब्दुल्ला को भी कोर्ट से झटका
    Next Article बिहार के CM बनने वाले नीतीश कुमार कितनी संपत्ति के मालिक हैं?
    Manish

    Related Posts

    Popular Now

    भारत की मिट्टी, यहाँ की संस्कृति और हमारी विरासत ही हमारी असली पहचान है।

    23/02/2026
    Popular Now

    जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छत्रू क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को मार गिराया।

    23/02/2026
    Popular Now

    चुनाव के दिन हम ‘मालिक’ होते हैं, और अगले दिन से ‘मजबूर’। क्या ये 5 साल का इंतज़ार वाकई लोकतंत्र है या सिर्फ़ हमारी मज़बूरी?

    12/02/2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    UP Board Result 2025: कब आएगा रिजल्ट? सचिव ने दी बड़ी अपडेट, देखें पूरी जानकारी

    14/04/202541 Views

    आखिर क्यों मेरठ में पौने दो घंटे खड़ी रहीं 8 ट्रेनें? खिड़कियों से बाहर का नजारा देख यात्रियों के फूले हाथ-पांव

    12/04/202541 Views

    ओडिशाः BJD के पूर्व विधायक पर हमला

    13/04/202526 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Latest Reviews
    Most Popular

    UP Board Result 2025: कब आएगा रिजल्ट? सचिव ने दी बड़ी अपडेट, देखें पूरी जानकारी

    14/04/202541 Views

    आखिर क्यों मेरठ में पौने दो घंटे खड़ी रहीं 8 ट्रेनें? खिड़कियों से बाहर का नजारा देख यात्रियों के फूले हाथ-पांव

    12/04/202541 Views

    ओडिशाः BJD के पूर्व विधायक पर हमला

    13/04/202526 Views
    Our Picks

    सरकार आम आदमी पर चारों तरफ से टैक्स का बोझ डाल रही है। आम आदमी मेहनत करता है, टैक्स देता है, लेकिन बदले में उसे क्या मिलता है?

    23/02/2026

    भारत की मिट्टी, यहाँ की संस्कृति और हमारी विरासत ही हमारी असली पहचान है।

    23/02/2026

    जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छत्रू क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को मार गिराया।

    23/02/2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Technology
    • Gaming
    • Phones
    © 2026 VeeHunt. Designed by VeeHosty.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.