Close Menu
    What's Hot

    तैयारी करने वाला हर स्टूडेंट इस फोटो को अपने मोबाइल की स्क्रीन पर सेव कर ले…..

    07/06/2025

    RCB 17 साल बाद बनी IPL चैम्पियन, विराट कोहली बेंगलुरु में जश्न का माहौल

    04/06/2025

    पंजाब किंग्स का रिकॉर्ड रन चेज, 18 साल के IPL इतिहास में मुंबई के साथ पहली बार हुआ ऐसा

    02/06/2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Technology
    • Gaming
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
    VeeHunt
    • Home
    • Technology
    • Gadgets
    • Gaming
    • Cricket
    • Phones
    Facebook
    VeeHunt
    Home»Popular Now»43 साल तक जेल में रखा गया और 43 साल जेल में रहने के बाद अदालत ने अब उसे बाइज़्ज़त बरी कर दिया है, जब उसकी उम्र 103 वर्ष हो चुकी है
    Popular Now

    43 साल तक जेल में रखा गया और 43 साल जेल में रहने के बाद अदालत ने अब उसे बाइज़्ज़त बरी कर दिया है, जब उसकी उम्र 103 वर्ष हो चुकी है

    ManishBy Manish25/05/2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    क्लास की कोर्ट, थर्ड क्लास का कानून

    इस देश में ना जाने कितने ऐसे लोग होंगे इस पर सरकार को संज्ञान लेकर निर्दोष को मुआवजे दिए जाने चाहिए

    आपको 103 वर्ष के एक ऐसे व्यक्ति की ख़बर भी पढ़नी चाहिए जिसे 43 साल तक जेल में रखा गया और 43 साल जेल में रहने के बाद अदालत ने अब उसे बाइज़्ज़त बरी कर दिया है, जब उसकी उम्र 103 वर्ष हो चुकी है। इस ख़बर में यह सवाल भी आएगा कि यह न्याय है या अन्याय।

    ख़बर लखन पुत्र मंगली की है, जो उत्तर प्रदेश की कौशांबी जेल से बाहर आए हैं। 43 साल लखन ने इसी जेल में बिताए और अब अदालत ने उसे बाइज़्ज़त बरी कर दिया। लखन को हत्या के आरोप में वर्ष 1977 में गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। 5 साल के बाद, उन्हें 1982 में निचली अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई। लखन का कहना था कि वह निर्दोष है। इसलिए 1982 में ही उसने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपनी सजा के खिलाफ एक अपील दायर की।

    लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसकी विवेचना ज़रूर होनी चाहिए। हाईकोर्ट ने लखन की इस याचिका को स्वीकार तो कर लिया, लेकिन यह मुकदमा जानते हैं कितने साल तक चला? 43 वर्ष तक यह मुकदमा चला और इन 43 सालों में लखन जेल में ही बंद रहा। अंततः इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2 मई 2025 को उन्हें बाइज़्ज़त बरी किए जाने का आदेश दिया और लखन को रिहा किया गया।

    103 वर्ष की उम्र में ये बुजुर्ग अब इस अवस्था में जाकर रिहा हुए हैं। लेकिन बड़ी बात ये है कि आज हमारे देश के लोग इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं कि अगर किसी दिन आपकी किस्मत खराब हो और आप किसी मुकदमेबाजी में पड़ जाएं, तो हमारे देश में वो परिवार जो किसी न किसी अदालत में कोई न कोई मुकदमा लड़ रहे हैं, वो इस बात को जानते हैं कि हमारे देश में मुकदमा लड़ना कितना महंगा है। इसके लिए आपके पास कितना पैसा होना चाहिए, और दूसरी बात — आपके पास इंतज़ार करने का धैर्य होना चाहिए।

    आपकी आधी ज़िंदगी, क्या पूरी ज़िंदगी भी एक मुकदमे में लग सकती है? कितने लोग ऐसे हैं जिन्होंने लोन लिया है, उधार लिया है, अपनी ज़मीनें बेच दी हैं, अपने मकान बेच दिए हैं- सिर्फ इसलिए ताकि वे अदालत से न्याय ले सकें। और फिर भी, हमारे देश की जो आख़िरी उम्मीद होती है लोगों की- वो अदालत ही होती है। जब सब जगह से निराशा हाथ लगती है, जब कहीं से इंसाफ नहीं मिलता, तब आख़िर में हर व्यक्ति आज भी यही कहता है कि “मैं तुम्हारे ऊपर मुक़दमा करूंगा, मैं अदालत जाऊंगा, और अदालत में अब तुम्हारे साथ लड़ूंगा।”

    हर व्यक्ति आज भी यह बात कहता है। सोचिए, कितनी उम्मीद से हमारे देश के लोग यह बात कहते हैं। जब हम सुप्रीम कोर्ट जाते हैं, तो क्या एक गरीब आदमी- लखन जैसा- कभी एक वकील भी अफोर्ड कर पाएगा? क्या हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में जो पैसा लगता है, महंगे वकीलों को हायर करने का, मुक़दमा लड़ने का — क्या यह हमारे देश के गरीब लोगों के पास है?

    इसलिए आज हमारे देश में जो लोग न्याय व्यवस्था को चला रहे हैं, उन्हें यह भी सोचना होगा कि हमारे देश में इंसाफ़ कितना महंगा हो चुका है — और यह इंसाफ़ पाने के लिए पैसा चाहिए। और हमारे देश की गरीब जनता इसीलिए बिना इंसाफ के कई बार ऐसे ही इंतज़ार करती रहती है, जैसे लखन ने किया

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleISRO अब चंद्रयान-4 के जरिए एक रोबोट को चांद पर भेजेगा जो वहां खुदाई करके नमूने वापस लाएगा
    Next Article “कभी किसी खिलाड़ी ने इतना आक्रामक होकर टेस्ट क्रिकेट को इतना आकर्षक नहीं बनाया।”
    Manish

    Related Posts

    Popular Now

    तैयारी करने वाला हर स्टूडेंट इस फोटो को अपने मोबाइल की स्क्रीन पर सेव कर ले…..

    07/06/2025
    Popular Now

    RCB 17 साल बाद बनी IPL चैम्पियन, विराट कोहली बेंगलुरु में जश्न का माहौल

    04/06/2025
    Popular Now

    प्रवर्तन निदेप्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में एक साथ 7 जगहों पर छापेमारी की है

    31/05/2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    आखिर क्यों मेरठ में पौने दो घंटे खड़ी रहीं 8 ट्रेनें? खिड़कियों से बाहर का नजारा देख यात्रियों के फूले हाथ-पांव

    12/04/202531 Views

    UP Board Result 2025: कब आएगा रिजल्ट? सचिव ने दी बड़ी अपडेट, देखें पूरी जानकारी

    14/04/202520 Views

    पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी

    12/04/202519 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    Latest Reviews
    Most Popular

    आखिर क्यों मेरठ में पौने दो घंटे खड़ी रहीं 8 ट्रेनें? खिड़कियों से बाहर का नजारा देख यात्रियों के फूले हाथ-पांव

    12/04/202531 Views

    UP Board Result 2025: कब आएगा रिजल्ट? सचिव ने दी बड़ी अपडेट, देखें पूरी जानकारी

    14/04/202520 Views

    पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी

    12/04/202519 Views
    Our Picks

    तैयारी करने वाला हर स्टूडेंट इस फोटो को अपने मोबाइल की स्क्रीन पर सेव कर ले…..

    07/06/2025

    RCB 17 साल बाद बनी IPL चैम्पियन, विराट कोहली बेंगलुरु में जश्न का माहौल

    04/06/2025

    पंजाब किंग्स का रिकॉर्ड रन चेज, 18 साल के IPL इतिहास में मुंबई के साथ पहली बार हुआ ऐसा

    02/06/2025

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Technology
    • Gaming
    • Phones
    © 2025 VeeHunt. Designed by VeeHosty.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.